{"_id":"5d28d3df8ebc3e6cbd38dd06","slug":"tb-patient-maharajganj-news-gkp313630545","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोगियों की सूचना देने पर मिलेंगे पांच सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोगियों की सूचना देने पर मिलेंगे पांच सौ रुपये
विज्ञापन
सीएचसी सभागार में बैठक करते जिला क्षय रोग अधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
क्षय रोगियों की सूचना देने पर मिलेंगे पांच सौ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल (महराजगंज)। सीमावर्ती क्षेत्र को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को सीएचसी सभागार में बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने क्षय रोग से पीड़ितों लोगों के बारे में सूचना देने वाले निजी क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र को क्षय रोग से मुक्त कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। अब शासन ने सभी निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर संचालकों को क्षय रोगियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचना देना अनिवार्य कर दिया है। सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आमजन भी अपने आसपास क्षय रोगियों की सूचना अस्पताल में देकर प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पीएचसी पर बलगम की जांच कर उपचार करने की समुचित व्यवस्था की गई हैं। इस दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक डॉ विवेक पांडेय, जिला समन्वयक डॉ हरिशंकर तिवारी, डॉ हरिमोहन मल, डॉ सुशील श्रीवास्तव, डॉ वीके शुक्ला, डॉ विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।