फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Targeted the BJP government of the center and the state

Maharajganj News: केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sun, 13 Jul 2025 06:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Jul 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Targeted the BJP government of the center and the state
महराजगंज। रविवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा चकदह में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और देश में लोकतंत्र, संविधान और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है, जिसका उद्देश्य गरीबों और वंचितों को उनके अधिकारों से वंचित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर भय का माहौल बनाकर वोट हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता सदामोहन उपाध्याय ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में गरीबी बढ़ रही है, जबकि पूंजीपति मित्र मालामाल हो रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि भाजपा ने प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता को पंगु बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महासचिव कृष्ण चंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान शमसाद, रफीउल्लाह, नूर आलम, इसरार खान, श्याम करन पासवान, हृदय नारायण पांडे, राजन शुक्ला, उमेश सहानी, अवधेश्वर मिश्रा, नूर आदद आलम, दिलीप, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed