{"_id":"68867c67a97a1d73eb0741cc","slug":"talent-will-be-discovered-in-secondary-schools-through-kala-utsav-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155698-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कला उत्सव के जरिये माध्यमिक स्कूलों में तलाशी जाएगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कला उत्सव के जरिये माध्यमिक स्कूलों में तलाशी जाएगी प्रतिभा
Mon, 28 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में कला उत्सव के जरिये विद्यार्थियों की प्रतिभा तलाशी जाएगी। इस कला उत्सव का लाभ 278 स्कूलों के 1.17 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
समग्र शिक्षा माध्यमिक की इस अनूठी पहल के जरिये चित्रकारी, गायन, वादन, अभिनय सहित कुल 10 विधाओं की प्रतिभा तलाशी जाएगी। जिले में 29 राजकीय स्कूलों सहित कुल 278 स्कूल संचालित हैं। यहां विद्यार्थियों को लोक संस्कृति से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभा को तराशने के लिए कला उत्सव होंगे। स्कूल स्तर से लेकर जिला व राज्य स्तर तक यह आयोजन होगा।
प्रतिभागी संगीत गायन में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन में वाद्य यंत्र, स्वर वाद्य (गायन), नृत्य में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला में द्वि-आयामी ड्राइंग या पेंटिंग एवं प्रिंट मेकिंग, त्रि-आयामी मूर्ति कला, पारंपरिक खिलौने एवं खेल, एकल अभिनय में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। शासन से इसके लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
जनपद स्तरीय आयोजन के बाद पांच छात्र व इतनी ही छात्राएं चयनित होंगी, जिन्हें मंडल स्तरीय आयोजन में भेजा जाएगा।