{"_id":"57795bdb4f1c1bbc777f9eda","slug":"taken-oath-not-to-consume-chinease-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की शपथ ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिसवा के युवाओं ने चीनी सामान के बहिष्कार का शपथ ली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को स्वदेशी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत की एनएसजी की सदस्यता पर चीन के विरोध से नाराज नगर के युवाओं ने चीन के बने सामानों के बहिष्कार की शपथ ली तथा लोगों से चीन निर्मित सामान न खरीदने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और भाजपा नेता ज्योतिष मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत के बढ़ते कद को देखते हुए चीन बौखला गया है और इसलिए भारत को एनएसजी में रोककर भारत के विकास में बाधा उत्पन्न करना चाहता है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजन विश्वकर्मा ने कहा कि चीन ने जिस कल्पना के साथ एनएसजी की सदस्यता में भारत का विरोध किया है। वह अपने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होगा। भारत एक न एक दिन विश्व गुरु बनकर सबके सामने आएगा। धर्मनाथ खरवार ने कहा कि चीन के इस कृत्य का जवाब भारत के हर व्यक्ति को चीन में बनी छोटी से छोटी वस्तुओं का बहिष्कार कर देना चाहिए।
संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पीसी चौहान ने किया। कार्यक्रम को कृष्ण नंदन उर्फ पप्पू पूरी, मनीष शर्मा, धनंजय दूबे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमन सोनी, प्रभात सर्राफ, राजन चौधरी, विजय जायसवाल, उमाशंकर बर्नवाल, दीपक जायसवाल, अर्जुन शर्मा, मदन राय, अतुल व आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे।