फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sweat on the forehead...farmers' hard work goes waste

Maharajganj News: माथे पर पसीना...किसानों की मेहनत पर पानी

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sweat on the forehead...farmers' hard work goes waste
धर्मपुर में तेज बारिश से गेहूं की गिरी फसल को देखती महिला।
महराजगंज। गरज-चमक और तेज हवा के साथ रविवार को हुई बारिश से किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में काटकर मड़ाई के लिए रखी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर जगहों पर कटाई हो चुकी है। मड़ाई के बाद गेहूं को सुरक्षित करने में किसानों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। करीब तीन घंटे में 10.8 मिमी बारिश हुई। भिटौली क्षेत्र के धमरपुर गांव के किसान शारदा ने बताया कि बड़ी मेहनत से गेंहू की फसल तैयार की थी। जब कटाई का समय आया तो मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। आधी फसल काट चुके हैं, जबकि आधी खेत में खड़ी है।
विज्ञापन

यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो काटी गई फसल के दाने काले पड़ जाएंगे। किसान दामोदर ने कहा कि हम मौसम के भरोसे खेती करते हैं। अभी तक सब ठीक-ठाक था।
रविवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कटाई रोक दी। कहा कि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान धर्मराज ने बताया कि खेत में गेहूं का बोझ बधा पड़ा था। धूप निकलने पर फिर से सुखाना पड़ेगा। पहले तो आंधी के साथ फसल पूरे खेत में पसर गई, फिर बारिश के कारण पूरी तरह से भीग गई। दूसरी ओर जिन किसानों की फसल की कटाई पूरी हो चुका है, उनको गेहूं रखने में समस्या हो रही है। करमहा गांव में कई बड़े किसानों के घर के बाहर गेहूं प्लास्टिक से ढककर रखा हुआ है। क्योंकि शनिवार देर रात तक कटाई हुई और घर में रखने के लिए मौका नहीं मिला। वहीं रविवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में गेहूं सुरक्षित रखने में समस्या हो रही है। फरेंदा, धानी, नौतनवा, बरगदवा, ठूठीबारी, सिसवा, घुघली, परतावल समेत अन्य क्षेत्र में ज्यादातर फसल कट चुकी है। सिर्फ कुछ स्थानों पर फसल बची हुई है। इससे किसान परेशान हैं। उधर, तेज हवा के कारण कई जगहों पर छप्पर और बोर्ड उड़ गए हैं।
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा संचालकों को तगड़ी चपत: बेमौसम बारिश ने ईंट-भट्ठा संचालकों को तगड़ी चपत लगा दी। भट्ठों के पास पाथकर रखी गईं कच्ची ईंटें भीगने से बेकार हो जाएंगी। ईंट उद्यमी शेषनाथ ने बताया कि बेमौसम बारिश से औसतन हर भट्ठे पर दो से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed