फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspects were seen at night on the India Nepal border, could not enter

Maharajganj News: भारत नेपाल बाॅर्डर पर रात में दिखे संदिग्ध, नहीं कर सके प्रवेश

Mon, 26 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 26 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Suspects were seen at night on the India Nepal border, could not enter
महराजगंज/खनुआ। शनिवार की रात खनुआ गांव के टोला बजरडिहवा के पास नेपाल की तरफ से कुछ लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखे। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने शोर मचा दिया, जिससे बाद वे नेपाल सीमा में चले गए।
विज्ञापन

ग्राम सुरक्षा समिति और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रात में ही स्थानीय खनुआ चौकी की पुलिस और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर सुरक्षाकर्मियों की टीम भारत नेपाल सीमा के पगडंडी पिलर संख्या 522 और उसके आसपास गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक किया। नेपाल से भारत और भारत से नेपाल आने जाने वाले लोगों से जरुरी दस्तावेज देखकर ही आने जाने दिया जा रहा है। वहीं सशस्त्र सीमा बल के महिला और पुरुष जवान आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन का भी प्रयोग कर सघन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल से लगी सीमा पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। घुसपैठ रोकने को लेकर सुरक्षा कर्मी सतर्क हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर त्वरित सूचना देने का अनुरोध किया गया। आने जाने वालों की आईडी की जांच की जा रही है। भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मशीन का सहयोग लिया जा रहा है।

गांव के लोगों ने सूचना दी थी। लोगों से पूछताछ की गई। उनकी ओर से सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। सीमावर्ती क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। कोई घुसपैठ न कर सके इसको लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। लोगों से अपील है की कोई बाहरी व्यक्ति या अपरिचित चेहरा का व्यक्ति नजर आये तो तुरंत पुलिस और एसएसबी को सूचना दें।
जय प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नौतनवा
विशेष रूप से चौकसी बढ़ाई गई
महराजगंज। पुलिस की ओर से भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर सभी अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी और पुलिस की ओर से वाहनों, व्यक्तियों, और सामानों की गहन जांच की जा रही है। सोनौली, नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा और ठूठीबारी जैसे क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस संयुक्त रूप से सीमा पर गश्त और जांच अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोकना है। संवाद

रिक्शा चालकों व किरायेदारों का किया जाएगा सत्यापन

महराजगंज। जनपद के समस्त थानों पर संवाद दिवस/सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी कर्मियों की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के संबंध में वार्ता की गई। थाना क्षेत्र के 10 वर्षीय संपत्ति संबंधी अपराधियों व किराएदारों का भौतिक सत्यापन, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी एवं बॉर्डर से सटे थानों पर सतर्कता रखने के लिए निर्देशित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed