फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surya paid tribute to Bhagat Singh by walking from Siswa to Punjab.

Maharajganj News: सिसवा से पंजाब तक पैदल जाकर सूर्या ने दी भगत सिंह को श्रद्धांजलि

Tue, 24 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Surya paid tribute to Bhagat Singh by walking from Siswa to Punjab.
सूर्या ने अपना प्रण किया पूरा, 40 दिन पैदल चलकर पहुंचा पंजाब के हुसैनीवाला
विज्ञापन

सिसवा बाजार। सिसवा कस्बे के सूर्या ने 1360 किलोमीटर पैदल यात्रा कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने का अपना प्रण शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को पूरा कर लिया। उसने लगातार 40 दिन तक पैदल चलकर पंजाब के हुसैनीवाला स्थित भगत सिंह की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

सिसवा कस्बा निवासी जिम ट्रेनर सूरज रावत उर्फ सूर्या ने शहीद भगत सिंह के बलिदान से प्रभावित हो कर 12 फरवरी से 1360 किलोमीटर की अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी। 40 दिन की यात्रा के बाद शहीद दिवस के दिन सोमवार को हुसैनीवाला पहुंचकर भगत सिंह की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करके अपना प्रण पूरा किया। सूर्या ने बताया कि सफर यादगार रहा। रास्ते भर लोगों ने प्यार-दुलार के साथ स्वागत किया और खाने-पीने के साथ पैसों से भी मदद की, इससे यात्रा आसान हो गई। सूर्या का कहना है कि जब वह समाधि स्थल पर पहुंचा तो वहां पर व्यवस्था में लगे लोगों ने दिल खोल कर स्वागत किया और अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सूर्या मंगलवार को घर वापसी के लिए निकलेंगे और बुधवार को सिसवा के बौरहवा बाबा मंदिर से भव्य रैली के साथ नगर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed