फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survey of India Mark-2 hand pumps underway, water supply system to be improved

Maharajganj News: इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों का हो रहा सर्वे, दुरुस्त होगी जलापूर्ति व्यवस्था

Thu, 05 Feb 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Survey of India Mark-2 hand pumps underway, water supply system to be improved
हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों की आबादी
विज्ञापन




महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद पता चल सकेगा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगे कितने हैंडपंप ठीक से काम कर रहे हैं और कितने खराब स्थिति में हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में कई वार्डों में पानी की टंकी से जलापूर्ति की जाती है लेकिन पालिका क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में अभी वाटर सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से विस्तारित क्षेत्र को साफ पानी के लिए इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। नगर पालिका क्षेत्र में जुड़े अमरुतिया, मुजहना, पिपराबाबू, धनेवा, मंगलपुर, महुअवा, सुकठिया, गबड़ुवा, बांसपार आदि क्षेत्रों में अभी पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पिछले शनिवार से शुरू हुए इस सर्वे के तहत इन हैंडपंपों का वार्डवार नंबरिंग किया जा रहा है। सर्वे में चिह्नित खराब और स्वच्छ पानी न देने वाले हैंडपंपों की रिबोरिंग कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि यह सर्वे शनिवार तक पूरा हो जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 604 इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वे का काम पूरा होने के बाद कार्य योजना बना कर पेयजल की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed