फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   survey

गांवों में स्वच्छता की परख कर रही टीम

Mon, 26 Aug 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
survey
पिपरा कल्याण गांव में जांच करते स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
गांवों में स्वच्छता की परख कर रही टीम
विज्ञापन

ग्रामवासियों के फीडबैक पर भी मिलेंगे अंक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में स्वच्छता सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए टीम गांव-गांव भ्रमण पर सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का जायजा ले रही है। साथ ही सर्वे में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आह्वान भी किया जा रहा है। सर्वे में प्रत्येक बिंदु पर मिले अंक के आधार पर ही स्वच्छता का आंकलन होगा। गांव के लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण एप के माध्यम से फीडबैक देना के लिए कहा जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले 14 अगस्त से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 चल रहा है। यह सर्वे जिले में 25 सितंबर तक चलेगा। जिले के लोग इस सर्वेक्षण में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत प्रदेश में स्वच्छता की जांच के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित एजेंसी के कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों पर हुए साफ-सफाई कार्य का फीडबैक प्राप्त करेंगे। सर्वेक्षण अभियान के फोटोग्राफ एवं रिपोर्ट संबंधित एप पर डाउनलोड करना जरूरी है। जिला स्तर पर ऑनलाइन फीडबैक देने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु तैयार किए गए हैं। आम जनता की तरफ से दिए जाने वाले फीडबैक पर 35 अंक निर्धारित हैं। इसमें सामूहिक बैठकों से मिले फीडबैक पर 20 प्रतिशत, प्रबुद्धजनों के फीडबैक के लिए 10, ऑनलाइन फीडबैक (मोबाइल एप या टोल फ्री नंबर) पर पांच प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। इसी प्रकार सर्विस लेबल प्रगति के लिए 35 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति बस्तियों में सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था पर 10 प्रतिशत, छूटे परिवारों के लिए बेसलाइन के क्रियान्वयन अथवा द्वितीय चरण के ओडीएफ सत्यापन के लिए 15 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे। ऐसे लोग जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं हैं, वह भी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में जिले की रैकिंग बढ़ाने तथा जिले से सर्वाधिक फीडबैक दिलाने की योजना बनाई गई है। टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन देखने पर पूरे 10 अंक दिए जाने हैं। ऐसे में जिम्मेदारों को साफ-सफाई बेहतर रखने के साथ ही डस्टबिन पर स्लोगन लिखवाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण की टीम ने रविवार को दर्जन भर से अधिक गांवों में पहुंचकर स्वच्छता की हकीकत देखी। टीम ने ग्रामीणों से स्वच्छता पर जोर देने तथा जिम्मेदारों से इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। टीम के सदस्य नितिन राजपूत, रीना, अंकिता आदि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक आनंद उपाध्याय, संतोष शुक्ल व मनोज प्रजापति के साथ मिठौरा ब्लॉक के हरखोड़ा, कोहड़वाल, पकड़ियार बुजुर्ग, पिपरा कल्याण व सोहगौरा, सदर के दुबौली, जगपुर, नटवा व नेता सुरहुरवा, घुघली के करमही, लक्ष्मीपुर व मेदनीपुर, बृजमनगंज के लबदहा व गोपालपुर तथा फरेंदा के रुनुवा में पहुंचे और स्वच्छता की जांच की। टीम के सदस्य नितिन राजपूत ने लोगों से साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से शामिल करने की अपील की। टीम मंगलवार तक अन्य गांवों में स्वच्छता की जानकारी लेगी। कायाकल्प योजना के तहत चयनित विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत भवनों की स्थिति भी देखी गई और जिम्मेदारों को मानक के अनुरूप समय सीमा के अंदर काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed