फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suraj elected as district president and Rishikesh as minister of Lekhpal Sangh

Maharajganj News: लेखपाल संघ के सूरज जिलाध्यक्ष व ऋषिकेश मंत्री निर्वाचित

Sun, 23 Feb 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 23 Feb 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Suraj elected as district president and Rishikesh as minister of Lekhpal Sangh
फरेंदा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद महराजगंज शाखा की बैठक रविवार को फरेंदा तहसील सभागार में हुई। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष गोरखपुर जगदीश प्रसाद व प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष पद को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, जहीरूद्दीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेंद्र विश्वकर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष व ऋषिकेश शर्मा मंत्री, दीपेंद्र कुमार धवल उपमंत्री, अवनीश कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष के साथ शिवम पांडेय को आडिटर चुना गया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने के कारण चुनाव प्रक्रिया हुआ, जहां सूरज कुमार को 116 व मनीष पटेल को 90 मत मिले।
विज्ञापन

सूरज कुमार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। एसडीएम मुकेश सिंह ने कहा कि लेखपाल संघ अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करें, जिससे लोगों की समस्याओं का सही ढंग से निस्तारण हो। कार्यक्रम को प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, तारा यादव ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंत्री कृष्ण मोहन यादव, तहसील अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, कुलदीप शर्मा, रमेश गुप्ता व अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed