फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   girl student murder on one side love in maharajganj

Maharajganj news: एकतरफा प्यार में की थी छात्रा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 31 Aug 2022 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद एजेंसी, महराजगंज।
संवाद एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास 27 अगस्त की दोपहर कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का शव धान के खेत में मिला था। छात्रा के शरीर पर चाकू के गहरे के निशान मिले थे। पुलिस टीम केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। शव मिलने के स्थान पर लगभग दो मीटर खेत में धान की फसल बर्बाद हो गई थी। इससे लग रहा था कि छात्रा ने हत्या आरोपियों के साथ काफी संघर्ष किया था।

विज्ञापन
girl student murder on one side love in maharajganj
घुघली क्षेत्र में हुए हत्या का खुलासा करते एसपी डॉ.कौस्तुभ व टीम।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास कोचिंग जा रही 17 साल की छात्रा की हत्या शादीशुदा युवक अन्नू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (27) ने एकतरफा प्यार में की थी। वारदात से एक दिन पहले अन्नू ने छात्रा से प्रेम का इजहार किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इसी नाराज होकर अन्नू सिंह ने 27 अगस्त की दोपहर दोस्त विवेक पांडेय (24) के साथ मिलकर छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी अन्नू सिंह उर्फ अभिषेक सिंह निवासी गजरा, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर और सह आरोपी विवेक पांडेय निवासी मझिला, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर को सोमवार शाम हरखी मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल मिली है। दोनों आरोपियों को चालान कर दिया गया है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी थीं।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अन्नू सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। मौका पाकर उससे प्रेम का इजहार करता था, लेकिन हर बार छात्रा मना कर देती। इससे वह परेशान हो जाता। 26 अगस्त की दोपहर जब किशोरी कोचिंग के लिए घर से निकली तो वह दोस्त विवेक के साथ उसका पीछा करते हुए उसके पास पहुंचा। उसे राजी करने का प्रयास किया, किंतु सफल नहीं हो सका। इससे नाराज होकर विवेक के साथ मिलकर 27 अगस्त की दोपहर चाकू से हमला कर छात्रा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल से पत्नी रहती है मायके में
27 वर्षीय अन्नू सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। विवाद के कारण एक साल से पत्नी मायके में रह रही है। इस बीच उसका पत्नी से कोई संवाद नहीं है। सटरिंग का काम करता है। उसका साथी विवेक भी यही काम करता है।


यह था मामला
घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव के पास 27 अगस्त की दोपहर कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा का शव धान के खेत में मिला था। छात्रा के शरीर पर चाकू के गहरे के निशान मिले थे। पुलिस टीम केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। शव मिलने के स्थान पर लगभग दो मीटर खेत में धान की फसल बर्बाद हो गई थी। इससे लग रहा था कि छात्रा ने हत्या आरोपियों के साथ काफी संघर्ष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed