{"_id":"6a8b54d5c455a797570ff430","slug":"sugar-prices-have-made-tea-and-sweets-more-expensive-maharajganj-news-c-206-1-go11002-183844-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चीनी की कीमत ने महंगी की चाय की प्याली, मिठाइयों पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चीनी की कीमत ने महंगी की चाय की प्याली, मिठाइयों पर भी असर
विज्ञापन
अगस्त में बढ़ा दो बार चीनी के भाव, 70 रुपये किलो पहुंची बिक्री
रक्षाबंधन की दस्तक, खूब बिकती है मिठाइयां, इस बार पड़ेगा प्रभाव
महराजगंज। एक महीने के अंदर चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। जुलाई 2026 तक 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अगस्त में दो बार महंगी होकर मौजूदा समय में 70 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। इससे चाय की प्याली तो महंगी हो चुकी है। रक्षाबंधन में मिठाइयों के दाम भी बढ़ना तय है।
चीनी के दाम लगातार बढ़ने से दुकानों पर मिलने वाली चाय की प्याली का दाम 10 से बढ़कर 15 रुपये हो गया है। साथ ही मिठाइयों के दाम भी पहले के मुकाबले बढ़े हैं। आगामी दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार है। इसमें मिठाइयों की बिक्री खूब होती है लेकिन इस बार मिठाइयों के रेट में इजाफे की वजह से व्यापारियों को कम बिक्री का अंदेशा है।
अगस्त में चीनी की महंगाई ने अब तक के सभी आंकड़े ध्वस्त कर दिए हैं। जुलाई में चीनी की कीमत 48 रुपये प्रति किलो थी। स्वतंत्रता दिवस से पहले चीनी के रेट पांच रुपये बढ़कर 53 रुपये पहुंच गया। अब रक्षाबंधन से महज एक सप्ताह पूर्व चीनी के दाम में 17 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हो गई है। चीनी अब 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। कारोबारी इसकी बढ़ती कीमतों को उपलब्धता से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पांच रुपये प्रति कप बढ़ाना पड़ा चाय का रेट
मुख्यालय के ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने चाय और मिष्ठान विक्रेता संवारे ने बताया कि अगस्त में पहली बार चीनी का दाम बढ़ने पर चाय की प्याली 10 रुपये से बढ़ाकर 12 की गई। अबकी 17 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ने के बाद चाय की प्याली का दाम 15 रुपये प्रति कप करना पड़ा। इसी तरह सदर ब्लॉक के निकट दुकान चलाने वाले सत्तन वर्मा ने बताया कि चीनी की महंगाई के कारण अब 10 रुपये प्रति पीस बिकने वाला पेड़ा 15 रुपये में बेचा जा रहा है।
रामकटोरी की बिक्री घटी
मिठौरा में रामकटोरी बेचने वाले सुदेश ने बताया कि उनके दुकान की रामकटोरी का रेट अबतक नहीं बढ़ाया गया है लेकिन अब इसे 325 रुपये किलो करने की मजबूरी है। पिछले वर्ष से इस बार की बिक्री कम है। 2025 रक्षाबंधन में उनके यहां से लगभग पांच क्विंटल रामकटोरी बिकी थी लेकिन इस बार अभी तक लगभग डेढ़ क्विंटल बिक्री ही हो सकी है। रेट बढ़ाने पर बिक्री और घटेगी।