फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suffered from humidity till afternoon, rain gave relief in the evening

Maharajganj News: दोपहर तक उमस से रहे बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत

Mon, 18 Sep 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Suffered from humidity till afternoon, rain gave relief in the evening
दोपहर तक उमस से रहे बेहाल, शाम को बारिश ने दी राहत
अधिकतम तापमान 34, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में रविवार को मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। सुबह से लेकर दोपहर तक जहां चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 65 प्रतिशत दर्ज हुई।
पिछले कुछ दिनों से उमस व गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा ही थीं। वहीं लो-वोल्टेज की वजह से भी लोगों की समस्याएं कम नहीं हुईं। दोपहर ढ़ाई बजे के बाद काले बादल छा गए एवं बिजली कड़कने के साथ ही धूल भरी हवाएं चलने लगी। करीब साढ़े तीन बजे से हल्की बारिश भी शुरू हुई, जो बढ़ते समय के साथ तेज व धीमी होती रही।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र परिसर में रहने वाले दिनेश ने बताया कि उमस की वजह से सुबह से ही काफी समस्या हुई, मौसम के बदलने से काफी राहत मिली है। धनेवा के अजीत ने बताया कि दोपहर बाद मौसम सुहाना होने से गर्मी से राहत मिली है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ पनियरा, परतावल, फरेंदा, मिठौरा, घुघली, सिसवा, धानी, बृजमनगंज आदि जगहों पर भी बारिश होने से आमजन व किसानों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले चार दिनों में रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे
लगभग एक सप्ताह बाद मौसम में हुए परिवर्तन व हल्की बारिश से किसानों के चेहरे पर भी राहत के भाव दिखे। गेहुअना के किसान बैजनाथ ने बताया कि बारिश से आमजन के साथ-साथ फसलों को राहत मिली है। किसान रामअचल ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलों को कम किया है।
-------------------------------------------
रुक-रुक कर बारिश का होना फसल के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे खेत में नमी बनी रहेगी व पौधे को भरपूर मात्रा में नाइट्रोजन भी मिलेगा।
-वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed