फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Subhaspa staged a protest against casteist remarks and demanded action.

Maharajganj News: जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

Fri, 24 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa staged a protest against casteist remarks and demanded action.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने जाते सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी। 
सुभासपा ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा
विज्ञापन

महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित एवं अतिदलित समाज के विरुद्ध कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने किया।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित एवं अतिदलित समाज के लोगों के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं और समर्थकों द्वारा इस प्रकार की टिप्पणियां की गई हैं। साथ ही शिवपाल यादव की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इससे वंचित वर्गों में आक्रोश और पीड़ा है।
विज्ञापन


सुभासपा ने यह भी मांग उठाई कि राजनीतिक प्रभाव के कारण किसी भी शिकायत को दबाया न जाए और जातिसूचक टिप्पणी, उत्पीड़न, अवैध कब्जा, धमकी तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने कमजोर और वंचित वर्गों के सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था तथा सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समाज का जाति के आधार पर अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कबीलास राजभर, प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, संतोष भारती, अखिलानंद शर्मा, अनुसुइया राजभर, कृष्ण जायसवाल, शिवप्रकाश राजभर, जोगिंद्र राजभर, रिला यादव, सुनीता वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed