{"_id":"67ffae5d19c57445ff0e537d","slug":"sub-divisional-forest-officer-gets-death-threat-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-147020-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उप प्रभागीय वनाधिकारी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उप प्रभागीय वनाधिकारी को जान से मारने की धमकी
Wed, 16 Apr 2025 06:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत मंगलवार को एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मनबढ़ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात उप प्रभागीय वनाधिकारी एसके सिंह को घेरकर रास्ता रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी किया। घटना के बाद वनाधिकारी ने थाना पुरंदरपुर में शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उप प्रभागीय वनाधिकारी एसके सिंह मंगलवार को क्षेत्र के वन का निरीक्षण करने के बाद सरकारी वाहन से वापस कार्यालय एकमा लक्ष्मीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तिनकोनिया जंगल के पास दो संदिग्ध युवक उन्हें दिखे। वनाधिकारी ने जब दोनों युवकों से परिचय पूछा तो उन्होंने न केवल बदसलूकी की, बल्कि अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने बीच सड़क पर वाहन का रास्ता रोकने का भी प्रयास किया।
एसडीओ ने तहरीर में बताया कि दोनों युवक जानबूझकर रास्ता रोककर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इनकी पहचान रघुवीर वर्मा, निवासी एकमा और संतलाल यादव, निवासी जंगल गुलरिहा के रूप में हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि ये युवक जंगल में अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं। पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने वनाधिकारी पर हमला करने की कोशिश की है। एसडीओ एसके सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने पुरंदरपुर थाना में नामजद तहरीर देकर सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि जंगल क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार, मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।