फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students were given information about the importance of discipline and service

Maharajganj News: विद्यार्थियों को अनुशासन व सेवा भाव के महत्व के बारे में जानकारी दी

Sun, 13 Apr 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about the importance of discipline and service
महराजगंज। वर्ष 1986 में जिस उद्देश्य के साथ जवाहर नवोदय स्कूल की स्थापना शिक्षण संस्था के रूप में हुई आज वह बेहतर शिक्षा का प्रतीक बन चुका है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का जो प्रयास शुरू किया गया था वह फलीभूत होता देखा जा रहा है। उक्त बातें पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने कही।
विज्ञापन

रविवार को महराजगंज मुख्यालय से सटे धनेवा धनेई में जवाहर नवोदय स्कूल में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन प्राचार्य आरके राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनुशासन व सेवा भाव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा के साथ संस्कार की महत्वता बताते हुए संस्कारित बनने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट प्रशांत परेकर ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति के साथ अनुशासन व सेवा का समावेश जरूरी है तभी वह एक जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे। नवोदय के बच्चों की ख्याति इतने कम समय में पूरी दुनिया तक फैली इसके पीछे सार्थक क्रियान्वयन की विशेष भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय के छात्र देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। कार्यक्रम को डाॅ. दिलीप कुमार सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष जायसवाल ने भी संबोधित किया। स्कूल प्राचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed