फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students created ruckus and vandalism after teacher was expelled

Maharajganj News: शिक्षक को निष्कासित करने पर छात्रों ने किया बवाल, तोड़फोड़

Fri, 01 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students created ruckus and vandalism after teacher was expelled
सिसवां में विद्यालय में विवाद के दौरान छात्रों को समझाते पुलिस कर्मी।
सिसवा बाजार। स्थानीय चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक अध्यापक को निकालने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने विद्यालय वाहनों, कक्षा और कार्यालय में तोड़फोड़ की। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने अथक प्रयास के बाद उग्र छात्रों को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह प्रार्थना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब छात्रों को पता चला कि विद्यालय में तैनात भौतिक विज्ञान के अध्यापक नंदन सिंह को प्रबंधनतंत्र ने निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर छात्र उग्र हो गए और प्रबंधतंत्र व प्रधानाचार्य के खिलाफ अभद्र नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रधानाचार्य के चार पहिया वाहन, सीसीटीवी कैमरे, स्कूल बस, प्रधानाचार्य कार्यालय व कक्षाओं के दरवाजे तोड़ने लगे। हंगामा डेढ़ घंटे तक चलता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उग्र छात्रों को किसी तरह समझा बुझाकर मामले को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा-प्रायोजित था हंगामा चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शिवाजी सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के ज्यादा नामांकन न होने से संस्था वित्तीय परेशानी से जूझ रही है। इसको लेकर प्रबंधतंत्र ने अतिरिक्त अध्यापकों की छंटनी के क्रम में अध्यापक नंदन सिंह को हटाने के लिए बुधवार को नोटिस जारी किया था। यह फैसला प्रबंधतंत्र का था, मगर निष्कासित अध्यापक ने कुछ बाहरी तत्वों की मदद से विद्यालय का माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। एसओ ने शिक्षकों संग की बैठक : कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षकों के साथ बैठक कर घटना की जानकारी ली और शिक्षकों से छात्र-छात्राओं को समझाने व सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बच्चे उपद्रव कर रहे थे तो शिक्षक मूक दर्शक बने तमाशा देख रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed