{"_id":"61cca68ede74ee7afd6f1218","slug":"stringent-arrangements-made-for-the-safety-of-tourists-maharajganj-news-gkp421732333","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए गए कड़े बंदोबस्त’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यटकों की सुरक्षा के लिए किए गए कड़े बंदोबस्त’
विज्ञापन

भैरहवा। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से बौद्ध सर्किट मार्ग पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी, पोखरा और बुद्धा नेशनल पार्क तक पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नेपाली भूमि में नहीं हो, उसके लिए पूरी तैयारी की गई है। कुशीनगर से लेकर लुंबिनी तक बौद्ध सर्किट के गठन पर भी चर्चा की गई है।
ये बातें बुधवार को रूपनदेही जिले के भैरहवा कस्बे के होटल में पर्यटन प्रहरी पुलिस की ओर से आयोजित पर्यटक सुरक्षा तथा पर्यटन प्रवर्धन व्यवसायिक कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व नेपाल के पर्यटन ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल में पर्यटकों के बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं। विशिष्ट अतिथि भैरहवां कस्बे के मेयर हरिप्रसाद अधिकारी ने कहा कि भैरहवा नगर पालिका समस्याओं से जूझ रहा है।
क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए नेपाल पर्यटक पुलिस के डीएसपी तर्कराज पांडेय ने कहा कि नेपाल आने वाले हर एक पर्यटकों की सुरक्षा की पूरे इंतजाम हैं। अगर किसी पर्यटक को किसी तरह की असुविधा हो तो हमारे नजदीकी प्रहरी पर्यटन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। रूपनदेही जिले के जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी, एसपी मनोज केशी ने कहा कि सरहद के संवेदनशीलता को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। संविधान सभा के प्रतिनिधि इश्तियाक अहमद, होटल व्यवसाय संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सुरेश ने भी विचार व्यक्त किए।