{"_id":"964be5d930bb56459ab80d80a92c7eb8","slug":"strike-ended-on-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर हड़ताल खत्म
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय एजेंट संघ ने नौतनवा विधायक के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी है। शुक्रवार दोपहर बाद से ही मालवाहक गाड़ियां नेपाल के लिए रवाना हुईं। गाड़ियों के नेपाल जाने से बॉर्डर पर लगा जाम जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है।
ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट संघ व्यापारियों की बैठक हुई।
इस दौरान नौतनवा विधायक कुंअर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पहुंचे। उन्होंने एजेंट संघ और ट्रांसपोर्ट के लोगों से बात कर समस्याएं जानीं। विधायक के आश्वासन पर एजेंट संघ की हड़ताल खत्म हो गई। विधायक के कहने पर संघ ने हड़ताल समाप्त करते हुए अपने वाहन पास कराकर नेपाल ले गए।
विधायक ने स्थानीय प्रशासन को लाइन से वाहनों को पास करने की जिम्मेदारी दी और कहा की कोई भी वाहन लाइन तोड़कर आता है तो इसकी जानकारी हमें दे। लाइन तोड़कर आने वाले वाहनों को नेपाल एजेंट संघ ने पास नहीं करने पर सहमति बनाई। शुक्रवार दोपहर से वाहनों का संचलन शुुरू हो गया।
विज्ञापन
भारतीय ट्रांसपोर्ट एवं एजेंट संघ की बैठक में वाहनों के नेपाल प्रवेश को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसमें सभी की सहमति के बाद वाहनों को लाइन से टोकन देकर पास किया जाए। पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण है। बैठक में आरके गुप्ता, कृष्णा प्रसाद धिमिरे, डॉ शांत कुमार शर्मा समेत भारी संख्या में ट्रांसपोर्टर एवं एजेंट संघ के लोग उपस्थित रहे।