फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness on the border, Chinese garlic and maize recovered

Maharajganj News: सरहद पर सख्ती, चाइनीज लहसुन और मक्का बरामद

Fri, 20 Dec 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Strictness on the border, Chinese garlic and maize recovered
महराजगंज/निचलौल। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। बीते दिनों इसे लेकर अमर उजाला में खबरें में प्रकाशित की गई थीं। इसे संज्ञान में लेकर सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बढ़ी तो चाइनीज लहसुन की बरामदगी हुई। वहीं मक्का भी बरामद किया गया है। इधर तस्कर चाइनीज लहसुन और ब्राजीज के मक्के को नेपाल से लाकर मोटा लाभ अर्जित कर रहे हैं। उनके सिंडिकेट को तोड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही चाइनीज लहसुन और मक्का के साथ ही सात साइकिल बरामद की। जबकि तस्करी करने वाले आरोपी सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहे। इस मामले में टीम बरामद चाइनीज लहसुन और मक्का व साइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शीतलापुर बीओपी के एसएसबी उपनिरीक्षक जय कृष्ण शर्मा के अनुसार, टीम के साथ वह बार्डर स्थित नाका की ओर जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली, की कुछ लोग भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 502/7 के पास कब्रिस्तान के बगल से होकर गुजरी पगडंडी से तस्करी कर चाइनीज लहसुन और मक्का की खेप को भारत लाने वाले हैं। उसके बाद उन्होंने उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच पगडंडी की घेराबंदी कर लिए। इसी बीच कुछ लोग साइकिल पर अवैध सामान लेकर भारत की ओर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें टीम की ओर से पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन वह लोग मौके से साइकिल और सामान छोड़ नेपाल की ओर भागने में सफल हो गए। इस दौरान टीम की मदद से 45 बोरी ब्राजीलियन मक्का और 31 बोरी चाइनीज लहसुन के साथ ही सात साइकिल भी बरामद की गई। मामले में बरामद अवैध सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed