फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stress over little things

Maharajganj News: छोटी-छोटी बातों पर तनाव, डूब रही मुस्कुराती जिंदगी की नाव

Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
stress over little things
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी।संवाद
कम उम्र में ही बढ़ रही हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी, डॉक्टर बोले कुछ समय सकून से बिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजकल छोटी-छोटी बातों में तनाव लेना लोगों की आदत बन चुकी है। पहले 60 से अधिक की उम्र में हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में आने की समस्या होती थी। अब युवाओं और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। डॉक्टर बता रहे हैं कि जरा-जरा सी बातों में तनाव लेना छोड़कर कुछ पल सुकून से बिताएं जाए तो हाई ब्लड प्रेशर से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ साल से तनाव लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। काम की भागदौड़, पूरी नींद न लेना और छोटी-छोटी बीमारियों को नजर अंदाज करना लोगों की आदत बनती जा रही है। इससे हाई ब्लड प्रेशर के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब कम उम्र में भी यह बीमारी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज प्रतिदिन आठ से 10 ओपीडी में रहे हैं। डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं को ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ने से हर्ट, न्यूरो सहित अन्य बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए तनाव कम लें।
विज्ञापन

...
गर्भवस्था के दौरान बढ़ता है मां का ब्लड प्रेशर
महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान प्रेंगनेसी इंड्यूस्ड हाईपरटेंशन की समस्या हो जाती है। डॉ. अंकिता भाटिया ने बताया कि गर्भवस्था के दौरान मां का ब्लड प्रेशर बढ़ता है। यह एक बीमारी है, लेकिन यह स्थिति मां और बच्चे के लिए खतरनाक होती है। अंतिम त्रैमासिक में यह समस्या अधिक देखी जाती है, जिसमें मां और बच्चे को खतरा हो सकता है। इसके लिए नियमित ब्लड प्रेशर की जांच जरूरी है। लापरवाही करने पर यह बीमारी बढ़ सकती है। किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बीमारी का पारिवारिक इतिहास, खराब जीवन शैली, मोटापा, धूम्रपान, बढ़ती उम्र में कई चिंताएं, शुगर, अधिक तला भुना व तेज नमक वाले खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed