{"_id":"688d1c397ec602624108f835","slug":"strengthen-the-bond-of-relationship-with-sukanya-samriddhi-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156139-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुकन्या समृद्धि से मजबूत करें रिश्ते की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुकन्या समृद्धि से मजबूत करें रिश्ते की डोर
Sat, 02 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर डाक विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग अपील कर रहा कि बहनों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाई महज 250 रुपये से डाक विभाग में सुकन्या समृद्धि का खाता खुलवाएं।
इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रधान डाकघर में सुकन्या समृद्धि के खातों को संख्या बढ़ाना है। जून 2025 के मुताबिक प्रधान डाकघर में सिर्फ 5,218 सुकन्या खाते हैं। रक्षाबंधन में इस अभियान के तहत डाक कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। प्रधान डाक घर के पोस्टमास्टर योगेश शर्मा ने बताया कि डाक विभाग सुकन्या समृद्धि योजना का खाता मात्र 250 रुपये से शुरू किया जा सकता है। इसमें आठ प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। यह बेटियों की शिक्षा और विवाह में बड़ा सहारा बनेगी।
आज डाकघर में नो ट्रांजेक्शन डे : प्रधान डाकघर सहित सभी डाकघर में आज नो ट्रांजेक्शन डे रहेगा। चार अगस्त से एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 (एपीटी-2.0) का शुभारंभ होना है। इस नई एआई तकनीक से डाक की बुकिंग व डिलीवरी आसान होगी। अब तक इस्तेमाल हो रहे सॉफ्टवेयर में यह सारा काम अलग-अलग विंडो से होता था। नई तकनीक से सिंगल क्लिक पर बुकिंग, डिलीवरी और अकाउंटिंग का काम हो सकेगा।
विज्ञापन
डिलीवरी को एसएमएस आधारित बनाया गया है। इससे कर्मचारी और उपभोक्ता दोनों को आसानी होगी। प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर ने बताया कि 2 अगस्त को नई व्यवस्था कनेक्ट होगी इसलिए शनिवार को नो ट्रांजेक्शन डे और रविवार ट्रायल की प्रक्रिया होगी। सोमवार से सभी डाकघर में नये साफ्टवेयर पर काम शुरू हो जाएगा।