{"_id":"66ec315afe2907f7c8004720","slug":"strategy-made-to-make-jan-akrosh-bike-rally-successful-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131687-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जन आक्रोश बाइक रैली को सफल बनाने की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जन आक्रोश बाइक रैली को सफल बनाने की बनी रणनीति
विज्ञापन
महराजगंज। अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल की अध्यक्षता में अटेवा जिला कार्यसमिति की बैठक शहर के एक होटल में हुई। प्रांतीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 26 सितंबर को पूरे देश के जिला मुख्यालय पर पेंशन जन आक्रोश बाइक रैली प्रस्तावित है। इसको सफल बनाने के लिए राघवेंद्र गुप्ता को कार्यक्रम प्रभारी और सुधीर त्रिपाठी को सह प्रभारी बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारी बाइक से जीएसवीएस से सक्सेना चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे, वहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता ने सभी विभागों को एकजुट होने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी कर्मचारियों को फोन करके अधिक संख्या में बुलाएं।
प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, मदरसा शिक्षक संघ, लेखपाल संघ, सफाई कर्मचारी संघ, उच्च शिक्षा संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, टीयूसीटी, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग सहित कई विभागों का समर्थन है। इस अवसर पर विद्यासागर पटेल, शांतिशरण मिश्र, अखिलेश मिश्र प्रदीप कुशवाहा, गोपाल पटेल, सुभाष यादव मौजूद रहे।