फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Storm and water caused lightning, damage to crops

Maharajganj News: आंधी-पानी से बिजली उड़ी, फसलों को नुकसान

Wed, 18 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Storm and water caused lightning, damage to crops
आंधी-पानी से बिजली उड़ी, फसलों को नुकसान
तेज हवा की वजह से गिरे बिजली के पोल, ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली रही गुल, परेशान रहे लोग
विज्ञापन

300 गांवों की 20 घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सोमवार रात की आंधी और बारिश की वजह से बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। तेज हवा से जगह जगह पेड़ गिरने व टहनियां गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। विद्युत कर्मियों व अधिकारियों ने जिला मुख्यालय व शहरों की आपूर्ति ठीक की, लेकिन ग्रामीण इलाकों में करीब 20 घंटे बाद मंगलवार शाम तक बिजली आपूर्ति पटरी पर लौट सकी। इस दौरान कुछ इलाकों में आवागमन व्यवस्था भी ठप रही। वहीं धान, केला और गन्ना की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, शहर में तेज आंधी पानी में गई बोर्ड गिर गए और शेड उजड़ गए। एक युवक आंधी के दौरान बोर्ड गिरने से घायल हो गया। शहर में भी तीन से चार घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। आपूर्ति बहाल करने में बिजली निगम के कर्मी जुटे रहे। वहीं, ग्रामीण इलाकों में आंधी-पानी से 300 गांवों की करीब 20 घंटे बिजली गुल रही थी। मंगलवार शाम तक करीब 15 से 20 गांवों को छोड़कर सभी गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली गुल रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पडा।
विज्ञापन

बिजली उप केंद्र बृजनमगंज, धानी, समरधीरा, कोल्हुई, अड्डा बाजार, बरवा कला, परतावल, चेहरी, चौमुखा, घुघली, सिसवा, निचलौल ग्रामीण आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 25 स्थानों पर 60 पोल टूट गए। मंगलवार को पोल ठीक कराने में बिजली निगम जुटा रहा। शाम चार बजे तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। रात नौ बजे से शाम चार बजे तक ग्रामीण क्षेत्र में बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई। अड्डा बाजार के दीपक ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे जगह जाना पडा। अड्डा बाजार क्षेत्र में अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह से कर्मचारी दुरूस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सागौन का पेड़ गिरा बिजली का पोल टूटा
परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला मनिकौरा गांव में सोमवार की रात में तेज हवा और बारिश होने से गांव में जाने वाली सड़क के किनारे लगे बिजली पोल पर सागौन का पेड़ गिरने से दो पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नौतनवां ठूठीबारी मुख्य सड़क से मनिकौरा टोले पर जाने वाली लिंक मार्ग पर सीमेंट पोल टूट गया। नौतनवा तहसील क्षेत्र की हरदी डाली गांव में कुछ किसानों के धान की फसल तेज आदि व हवा के झोंकों से जमीन पर गिर गई जिससे किसान की मुश्किलें बढ़ गई है।
-----------------
आंधी से बिजली आपूर्ति ठप, बढ़ी परेशानी
सिसवा बाजार। सोमवार की रात में आए आंधी तूफान में तार टूटने और पोल गिरने से सिसवा क्षेत्र में 17 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। रामेश्वर, सुनील, महातम, किशोर, कौशल्या, तेतरी, विंद्रावती ने बताया कि आंधी पानी की वजह से बिजली की आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। इसकी वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जब से 220 केवी स्टेशन गोपाला से 33 केवी की लाइन से आपूर्ति आरंभ हुई है तब से आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि आंधी में कई स्थानों पर तार टूटने के पोल झुक गए हैं। ठीक कराया जा रहा है।
----------------
पंडाल और मूर्ति बचाने में छूटे पसीने

अड्डा बाजार। गजरहा के सिंटू यादव, चंद्रभान यादव के राजेश गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी पंडाल को बचाए रखने की चुनौती आ गई। उसके बाद बारिश की बौछार से मूर्तियों को बचाने में मशक्कत करनी पड़ी।
----------------------
सोमवार रात से बिजली गुल हो गई तो मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सका। अंधेरे के वजह से समस्या हुई। शाम को बिजली आई तो राहत मिली।
हेमेंद्र कुमार कन्नौजिया, सेखुआनी
----------------

आंधी तेज होने के कारण पोल गिर गया, इस वजह से बिजली नहीं रही। इस बीच समस्या हुई। शाम के बाद बिजली आई, कुछ देर बाद फिर गुल हो गई।
अभिनव कुमार चौधरी, पेडारी
--------------------------
ज्यादातर स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो चुकी है। कुछ स्थानों पर बुधवार को आपूर्ति बहाल हो जाएगी। कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर दूसरा जल्दी से लगाए।

वाईवी सिंह, अधीक्षण अभियंता
-----------------------------
आंधी-पानी से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
महराजगंज। आंधी-पानी की वजह से किसानों की बेहतर फसलों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। खड़ी फसल गिर गई। धान के अलावा गन्ने और केले की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
तेज आंधी एवं बारिश से बागापार, नदुआ, बरवाराजा, बरईपट्टी, कसमरिया, पिपरा कल्याण, खजुरिया, नंदाभार, पनेवा पनेई, अरनहवा, सोनरा, सिसवनिया, बैजनाथपुर, सिंदुरिया, सोनवल, विजयपुर, चैनपुर, बेलभरिया, कम्हरिया, नाथनगर, बड़हरा आदि गांव में ज्यादा क्षति हुई है। किसान दृगपाल चौधरी, आसमन, रामजी यादव, श्यामनारायण, विभूति, काशी ने बताया कि एक तो सूखे से फसल का विकास रुक गया था, वहीं तेज आंधी से धान की फसल खेत में गिर गई है। इससे काफी नुकसान हो गया है। लेखपाल सुनील यादव ने बताया कि आंधी से गिरे धान की फसल के क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

इस बार तीन एकड़ की खेत में धान की फसल लगा रखी है। फसल में पूरी तरह से दाना पड़ चुका है, लेकिन सोमवार रात को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई। यदि इसी प्रकार से आगे भी मौसम रहा, आर्थिक चपत लग सकती है।
इंद्रजीत गुप्ता, खोन्हौली
-----------------
18 एकड़ भूमि में गन्ने की फसल लगाए है। गन्ने की फसल इन दिनों ठीक थी। सोमवार की रात को अचानक तेज हवाओं के साथ आई बारिश से अधिकांश फसल नीचे की ओर लुढ़क गई है। ऐसे में पैदावार पर काफी असर पड़ेगा।
इजहार अली सिद्दकी, मिश्रवलिया
------------------------
पकी हुई धान की फसलों में जलभराव न होने दे। क्योंकि, धान की बालियां पानी में डूबने से खराब हो जाएगी। ऐसे में किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं वर्तमान में केले की फसलों में भी फल लग चुके थे। गन्ने की फसल भी अपने चरम सीमा पर थी। ऐसे में आधी और पानी से गिरे गन्ने और केले की फसल की पैदावार पर काफी असर पड़ेगा।
डॉ. रामलखन सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed