फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Storage of illegal firecrackers not stopping, then firecracker recovered

Maharajganj News: अवैध पटाखों का नहीं रुक रहा भंडारण, फिर पटाखा बरामद

Mon, 30 Oct 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Storage of illegal firecrackers not stopping, then firecracker recovered
रविवार को सिसवा व बहुआर और तेरह चार नहर पुल के बीच में अवैध पटाखों की खेप मिली
विज्ञापन

चार आरोपियों पर केस दर्ज, अवैध धंधा करने वालों में मची खलबली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में अवैध पटाखों का भंडारण नहीं रुक रहा है। रविवार को सिसवा कस्बे के गोदाम व तेरह चार नहर पुल के बीच में फिर अवैध पटाखा बरामद हुआ है। नौतनवा के जयहिंद चौराहे के पास पुलिस ने छापा डालकर अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री किया जा रहा छह बोरी पटाखा बरामद किया गया। कुल पांच आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई पटाखा विस्फोट के बाद अवैध कारोबार की पोल खुल रही है। बगैर लाइसेंस पटाखों का भंडारण हो रहा है। पटाखा ले जाने के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिले में महज 58 लाइसेंसी कारोबारी हैं। रविवार को कोठीभार पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान अवैध पटाखा के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के अनुसार रविवार को दिन में दो बजे अवैध पटाखों की जांच अभियान के दौरान टीम ने इस्टेट चौराहा के पास गणेश के गोदाम से अवैध 1130 पैकेट पटाखा बरामद किया। विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, 27 से 29 अक्तूबर यानी तीन दिन के अंदर घुघली, परतावल, भिटौली व सिसवा कस्बे व निचलौल क्षेत्र से अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। भारत नेपाल बॉर्डर की सीमावर्ती क्षेत्रों में रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जांच कर पटाखों की भारी मात्रा में खेप बरामद की। जबकि पुलिस टीम ने मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर ली। वही दो व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बॉर्डर की सीमा से सटे बहुआर और तेरह चार नहर पुल के बीच में अवैध पटाखों की खेप को छिपाकर रखी गई है। उक्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने जांच की तो रोड के किनारे कुछ बोरे में भरा संदिग्ध सामान दिखाई दिया। जिसे मौके पर पहुंच जांच की गई तो उक्त सभी बोरे में पटाखा रखा गया था। जिसे कब्जे में लेते हुए मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ली गई। जबकि दो लोग मौके से चकमा देकर भागने में सफल रहे।
वहीं गिरफ्तार व्यक्ति ने पुलिस के पूछताछ में छोटेलाल निवासी बहुआर खुर्द बताया है। जबकि गिरफ्तार छोटेलाल से पूछताछ के आधार पर फरार दो व्यक्ति मंजेश शर्मा निवासी बहुआर कला और गोविंद मद्धेशिया निवासी मिश्रवलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-------------------------

अवैध रूप से रखा छह बोरी पटाखा बरामद, केस दर्ज
नौतनवा। नगर के जयहिंद चौराहे के पास पुलिस ने छापा डालकर अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री किया जा रहा छह बोरी पटाखा बरामद किया गया। आरोपी पर केस भी दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बे के जयहिंद चौराहे के पास एक दुकान अवैध रूप से एक कारोबारी द्वारा अधिक मात्रा में पटाखा रखकर घनी आबादी के बीच पटाखा की बिक्री की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने रविवार की देर शाम पुलिस बल के साथ छापा डालकर अवैध रूप से भंडारण किया गया भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि जयप्रकाश नगर वार्ड में जयहिंद चौराहे के पास अवैध ढंग से दुकान में रखकर भंडारण बिक्री करने के आरोपी प्रसून नारायण मद्धेशिया के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद

खुले वाहनों से पटाखों की सप्लाई करते हैं

-वाहन से पटाखों के आवागमन को लेकर कोल्हुई में दुर्घटना 27 अक्तूबर को हुई थी। इसमें छह लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि लोग खुलेआम वाहनों पर बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के पटाखों को लाते और ले जाते हैं। इसके साथ ही पटाखा कारोबारी भी खुले वाहनों से पटाखों की सप्लाई करते हैं। पटाखा कंपनियों से जिले में आने वाला माल भी बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के जिले में आता है। ऐसे में परिवहन के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से गुरेज नहीं किया जा सकता है।

----------------------

ये हैं जनता के लिए मानक

- एक बार में 10 किलो से अधिक आतिशबाजी का परिवहन नहीं किया जा सकता।

- पूर्ण सुरक्षा प्रबंध के साथ ही आतिशबाजी का प्रबंध हो सकता है।

- आतिशबाजी को ठीक तरीके से पैक करके ही भेजा जाता है।

- बिना लाइसेंस वाहन पर आतिशबाजी ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है।

-----------

व्यापारियों के लिए मानक

- व्यापारी एक बार में 100 किलो से ज्यादा आतिशबाजी को नहीं भेज सकता।

- आतिशबाजी लेकर जाने वाले वाहन में अग्निशमन यंत्र और समेत तमाम सुरक्षा बंदोबस्त होने चाहिए।

- वाहन की जांच पड़ताल अग्निशमन विभाग द्वारा किए जाने के बाद भी अनुमति दी जाती है।

- बिना लाइसेंस वाहन पर आतिशबाजी ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित है।

- आतिशबाजी को पैक करते समय बॉक्स के ऊपर विशेष तरीके से बंदोबस्त किया जाता है।

- वाहन के चालक और परिचालक के स्वास्थ्य की पूरी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed