फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stoppage of Nautanwa-Durg Express begins, road to Madhya Pradesh will become easier

Maharajganj News: नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, मध्य प्रदेश की राह होगी आसान

Sun, 10 Mar 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Mar 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Stoppage of Nautanwa-Durg Express begins, road to Madhya Pradesh will become easier
लक्ष्मीपुर। नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का रविवार को लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रेल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे स्टेशन लक्ष्मीपुर सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के विस्तार व विकास में सर्वाधिक कार्य किया है। लंबी दूरी की ट्रेन रुकने से स्थानीय लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। अब दुर्ग (मध्य प्रदेश) तक की राह आसान हो जाएगी। उन्होंने भारत सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत अपनी पहचान बना चुका है। लक्ष्मीपुर रेलवे पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। नियमित दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव होगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में आम जनमानस खुशहाल है। गांव से शहर तक, गरीब से लेकर अमीर तक पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रेल प्रशासन की तरफ से रेल सलाहकार जेपी सिंह ने अतिथियों को पौध व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के अश्वनी उर्फ मधुर सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, रेल परामर्शदात्री समिति के दिनेश चंद त्रिपाठी, भाजपा नेता अशोक जायसवाल, नन्हे उर्फ बबलू सिंह, जितेंद्र जायसवाल, चेयरमैन नौतनवां बृजेश त्रिपाठी, ब्लाॅक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं को लेकर मंत्री को दिया पत्रक

लक्ष्मीपुर। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीपुर व नौतनवा के लोगों ने नौतनवां-नकहा तक चलने वाली डेमो ट्रेन 05377 के समय सारणी के बदलने, गोरखपुर से चारबाग तक जाने वाली ट्रेन को नौतनवा वाया गोरखपुर होते हुए लखनऊ चारबाग तक करने, लक्ष्मीपुर में ओवरब्रिज आदि को लेकर पत्रक केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को पत्रक सौंपा गया। जिस पर पहल का आश्वासन मिला। पत्रक देने वालों में जितेन्द्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, दुर्गा अग्रहरि, सन्नी शुक्ला, राजेश यादव, बबलू श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed