{"_id":"650dedcb406d08c3fd07c347","slug":"stf-searching-for-suspicious-teachers-sought-details-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6323-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध शिक्षकों को खोज रही एसटीएफ, मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध शिक्षकों को खोज रही एसटीएफ, मांगा ब्योरा
विज्ञापन
- 1997 मेंं भर्ती दो शिक्षकों के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगा ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में 1997 में भर्ती दो संदिग्ध शिक्षकों के बारे में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से ब्योरा मांगा है। मांगी गई सूचना के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों का विवरण मांगा है। विवरण मिलने के बाद सूचना एसटीएफ को भेजी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में समय-समय पर फर्जी शिक्षकों से जुड़ा मामला सामने आता रहा है। जिसे देखते हुए शासन ने जांच एसटीएफ को सौंपी है। एसटीएफ की ओर की गई जांच में कई फर्जी शिक्षक सामने भी आए हैं। इनमें से कई पर कार्रवाई हो चुकी है। इसी क्रम में एसटीएफ की ओर से 1997 भर्ती में तैनात हुए अनुपम दूबे व सुभाष पांडेय नामक शिक्षकों को खोजा जा रहा है। उनके बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी भी मांगी गई है। मांगी गई जानकारी के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस नाम के 97 में भर्ती शिक्षकों का ब्योरा जुटाने को कहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
28 की हुई है बर्खास्तगी, दर्जन भर से अधिक की चल रही जांच
जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 28 शिक्षकों की अब तक बर्खास्तगी हो चुकी है। दर्जन भर से अधिक शिक्षकों की जांच विभाग की ओर से चल रही है।

एसटीएफ की ओर से 1997 में भर्ती दो शिक्षकों के बारे मेंं विवरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ब्लॉकों में उस नाम के भर्ती शिक्षकों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। यदि उस नाम का कोई शिक्षक होगा तो उनका विवरण एसटीएफ को भेजा जाएगा।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी