फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stf arrest four who made fake aadhar cards nepalis used to live in india

पर्दाफाश: मोटी रकम वसूल नेपालियों का बनाते थे आधार कार्ड, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 10:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Feb 2022 10:16 PM IST
सार

एसटीएफ प्रभारी गोरखपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों से मोटी रकम लेकर उनका आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को पूरी फोर्स के साथ नौतनवां क्षेत्र के कई अलग-अलग स्थानों पर छापा डालकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
stf arrest four who made fake aadhar cards nepalis used to live in india
गिरफ्तार चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने शनिवार को नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विदेशी (नेपाली) नागरिकों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने कई स्थानों पर दबिश देकर नौतनवा, सोनौली व कोल्हुई से चार लोगों को गिरफ्तार लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी गोरखपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि काफी दिनों से नौतनवां के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों से मोटी रकम लेकर उनका आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को पूरी फोर्स के साथ नौतनवां क्षेत्र के कई अलग-अलग स्थानों पर छापा डालकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ में रकम वसूल कर फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने से संबंधित कई तथ्यपरक दस्तावेज भी सामने आए। जिसके आधार पर इस अवैध कार्य को अंजाम देने के आरोपित मैनुद्दीन कुरैशी उर्फ सलमान निवासी उस्मान नगर व आशु थापा निवासी गौतमबुद्ध नगर, कस्बा नौतनवां, श्यामसुंदर चौहान निवासी त्रिलोकपुर टोला पहुनी थाना सोनौली, नरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कोल्हुई को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो लैपटॉप, चार मोबाइल, चार फर्जी नाम व पता अंकित आधार कार्ड, कुछ नकदी सहित अन्य संबंधित उपकरणों की बरामदगी हुई।
विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद इनके खिलाफ नौतनवां थाने में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी आधार कार्ड तैयार करने, सूचना प्रौद्योगिकी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों को चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed