फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Status of treatment protocols reviewed

Maharajganj News: उपचार प्रोटोकॉल की स्थिति की समीक्षा की

Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Status of treatment protocols reviewed
महराजगंज। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम ने बृहस्पतिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने केंद्र में चल रहे विभिन्न क्लीनिकल प्रोग्रामों का गहन निरीक्षण किया। टीम के नामित डॉ. बिंदेश शुक्ला व डॉ. अबू हसन सरकार ने केंद्र में उपचार प्रोटोकॉल की स्थिति की समीक्षा की और मरीजों को दिए जाने वाले इलाज की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। साथ ही पैथालॉजी सेवाओं की जांच की। परीक्षण की प्रक्रिया और गुणवत्ता की जांच की। टीम ने टीबी के मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति, उनकी नियमित निगरानी और इलाज के तरीकों की समीक्षा की। टीम ने टीकाकरण के आंकड़ों की समीक्षा की और यह सुनिश्चित किया कि सभी निर्धारित टीकाकरण कार्यक्रम समय पर और सही तरीके से चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त एनसी (नेशनल सर्विलांस) के डेटा की जांच की गई। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. नामिता गुप्ता, डाॅ. प्रीति डिविजनल कंसलटेंट, फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, सुमन पांडेय, शिल्पा, प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed