फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Statue of Mahant Avedyanath

महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षामंत्री

Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Statue of Mahant Avedyanath
चौक में सीएम योगी के आगमन को लेकर हेलीपैड का निरीक्षण करते हैं पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंद्र गौ? - फोटो : MAHARAJGANJ
महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे रक्षामंत्री
विज्ञापन

रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तैयारियों की अंतिम रूप देेने में जुटे अधिकारी
महराजगंज। चौक बाजार स्थित गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय में 24 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दोनों नेताआें के जिले में आगमन को लेकर मंडलीय व जिले के अधिकारी लगातार तैयारियों का आकलन करने में जुटे हैं।
जिले में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। इस पर बुधवार को उस वक्त मुहर लग गई जब प्रशासन ने औपचारिक रूप से रक्षामंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दे दी।बताया गया कि रक्षामंत्री 24 सितंबर को 2:15 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत हेलीकाप्टर से 2:45 बजे महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय पहुंचेंगे। फिर मंदिर परिसर भी जाएंगे। 4:15 बजे वह महाविद्यालय से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोनों नेताओं के आगमन के दृष्टिगत महाविद्यालय, हेलीपैड स्थल, छावनी व मंदिर परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी व डीएम ने चौक पहुंच किया निरीक्षण
गोरखपुर जोन के पुलिस उप महानिरीक्षक जे रवींद्र गौंड़, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को चौक बाजार में पहुंचकर महाविद्यालय परिसर, हेलीपैड स्थल व छावनी का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विस काटेज के कार्यों को बृहस्पतिवार तक पूरा करा दिया जाए, पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed