फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Statistics survey completed, drone lidar survey will start from today

Maharajganj News: स्टेटिक्स सर्वे पूरा, आज से शुरू होगा ड्रोन लाइडर सर्वे

Fri, 01 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Statistics survey completed, drone lidar survey will start from today
महराजगंज। आनंदनगर से महराजगंज घुघली को जाेड़ने वाली रेल परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। 53 गांवों से होकर ट्रेन गुजरेगी। बृहस्पतिवार को स्टेटिक्स सर्वे यानी रेलवे ट्रैक की सही दिखा के बारे में सर्वे पूरा हो चुका है। ड्रोन लाइडर सर्वे करने वाली टीम बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली से गोरखपुर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को सुबह से टीम काम शुरू करेगी। इस सर्वे से यह पता चलेगा की किस जमीन का कौन सा वास्तविक गाटा संख्या है। इसकी तस्वीर ड्रोन से ली जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली से महराजगंज व आनंदनगर तक 52.7 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी। रेल लाइन बन जाने से पंजाब और दिल्ली से असम समेत पूर्वोत्तर तक आवागमन आसान हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 958.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट में सिविल कार्य के लिए 875.30 करोड़ रुपये, सिग्नल व टेलीकॉम कार्य के लिए 18.17 करोड़ और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए 64.26 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस रेल लाइन के निर्माण के लिए करीब 191.059 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसमें कुल 07 स्टेशन होंगे, जिसमें से आनंदनगर, महराजगंज एवं घुघली क्रासिंग स्टेशन होंगे तथा 04 हॉल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

महुआ के रामप्रसाद ने बताया कि काम में तेजी देखकर लगा रहा है कि जिला मुख्यालय जल्दी रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। आने वाले दिनों में क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बाहर से सामान मंगाने में परेशानी नहीं होगी। छत्रपति शाहू जी महराज नगर के सत्यम कहते हैं कि वर्तमान जिला मुख्यालय के लिए आवागमन का प्रमुख साधन बस है। देर होने पर गोरखपुर ही रूकना पड़ता है। आने वाले दिनों में ट्रेन की सुविधा मिलेगी, तो समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सर्वेयर मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि ड्रोन लाइडर सर्वे टीम शुक्रवार से काम शुरू करेगी। सभी जरूरी प्रकिय्रा तेजी से पूरी की जा रही है। सर्वे में कई टीमें लगी हैं। स्टेटिक्स सर्वे पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed