फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB jawans took the injured woman to the district hospital.

Maharajganj News: घायल महिला को एसएसबी के जवानों ने पहुंचाया जिला अस्पताल

Sat, 06 Jun 2026 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
SSB jawans took the injured woman to the district hospital.
महराजगंज। एसएसबी के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जवानों ने रास्ते में घायल पड़ी महिला को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़ सोनौली सीमा चौकी के निरीक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों से लौटकर वाहिनी मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान महराजगंज-निचलौल मार्ग पर चिऊराहा से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व सड़क किनारे एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी दिखाई दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से पूछताछ में घायल महिला की पहचान मीरा देवी, निवासी ग्राम टिकुलहिया, पोस्ट निचलौल के रूप में हुई। बताया गया कि उन्हें एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी थी। एसएसबी जवानों ने महिला को प्राथमिक सहायता प्रदान की और सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed