{"_id":"68d2f4382899213ea20f204c","slug":"ssb-jawans-health-deteriorates-causing-panic-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-160325-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसएसबी जवान की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसएसबी जवान की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप
विज्ञापन
निचलौल। बरगदवा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बाॅर्डर पर स्थित बरगदवा एसएसबी बीओपी में उस समय हड़कंप मच गया। जब बीओपी में तैनात एक एसएसबी जवान की हालत अचानक बिगड़ने लगी। जवानों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक बरगदवा एसएसबी बीओपी में तैनात एसएसबी जवान संतोष उपाध्याय (41) को अस्पताल लाया गया था। जवान के सिर में दिक्कत होने के चलते हालत बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि जवान की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद हालत में सुधार न होने पर रेफर किया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन घायल
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग स्थित रमपुरवा गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार पूजा (25) पति गिरिजेश (27) के साथ ही एक अन्य रंजना देवी (35) निवासी बसुली फाॅर्म घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी थी। संवाद