{"_id":"67015a10b012bbb7e201bfee","slug":"sports-competition-will-be-held-on-9-14-and-16-october-maharajganj-news-c-206-1-go11002-132945-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 9, 14 और 16 अक्तूबर को आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 9, 14 और 16 अक्तूबर को आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता
Sat, 05 Oct 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नौ, 14 और 16 अक्तूबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आगामी नौ अक्तूबर को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जिसका मंडलीय ट्रायल 11 अक्तूबर को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन 14 अक्तूबर को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय हाकी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता आगामी 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी ने जनपद के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या से अनुरोध किया है कि वह अपने विद्यालय के खिलाड़ियों को खेल ट्रायल के लिए निर्धारित तिथि पर भेजें। संवाद