फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Special puja train will run from Nautanwa to Asansol

Maharajganj News: नौतनवा से आसनसोल के लिए चलेगी विशेष पूजा गाड़ी

Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Special puja train will run from Nautanwa to Asansol
नौतनवा। रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 03507 आसनसोल-नौतनवा व 03508 नौतनवा से आसनसोल विशेष पूजा गाड़ी का संचालन आसनसोल से दो नवंबर को व नौतनवा से तीन नवंबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 03507 आसनसोल-नौतनवा पूजा विशेष गाड़ी दो नवंबर को आसनसोल से 16:05 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 16:30 बजे, मधुपुर से 17:12 बजे, जसीडीह से 17:29 बजे, झाझा से 19:00 बजे, किऊल से 19:40 बजे, बरौनी से 21:25 बजे, समस्तीपुर से 22:25 बजे, मुजफ्फरपुर से 23:25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00:20 बजे, छपरा से 02:15 बजे, सीवान से 03:10 बजे, भटनी से 03:52 बजे, देवरिया सदर से 04:22 बजे छूटकर गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 06:05 बजे तथा आनंद नगर से 06:55 बजे छूटकर नौतनवा 07:35 बजे पहुंचेगी। 03508 नौतनवा आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी तीन नवंबर रविवार को नौतनवा से 08:40 बजे प्रस्थान कर आनंदनगर से 09:25 बजे, गोरखपुर से 11:45 बजे, देवरिया सदर से 12:43 बजे, भटनी से 13:15 बजे, सीवान से 13:55 बजे, छपरा से 15:00 बजे, हाजीपुर से 16:25 बजे, मुजफ्फरपुर से 17:40 बजे, समस्तीपुर से 18:35 बजे, बरौनी से 19:55 बजे, किऊल से 21:05 बजे, झाझा से 22:35 बजे, जसीडीह से 23:10 बजे, मधुपुर से 23:37 बजे तथा दूसरे दिन चित्तरंजन से 00:19 बजे छूटकर आसनसोल 01:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के सात, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed