फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Special emphasis on public hearing, investigation disposal and quality of police services

Maharajganj News: जनसुनवाई, विवेचना निस्तारण और पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर

Thu, 19 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Special emphasis on public hearing, investigation disposal and quality of police services
महराजगंज। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चन्नप्पा ने बुधवार को महराजगंज के भ्रमण के दौरान पुलिस लाइंस सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, लंबित मामलों के निस्तारण और आगामी त्योहारों की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीआईजी ने सबसे पहले जनपद में हो रही चोरी, लूट, महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं का बिंदुवार विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए थाना स्तर पर सतर्कता बढ़ाई जाए। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजगता दिखाते हुए उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता, महिला बीट पुलिसिंग व रात्रि गश्त की निगरानी और प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। जनसुनवाई के मामलों में गुणवत्ता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए डीआईजी ने निर्देश दिया कि हर शिकायतकर्ता को समय से न्याय मिले और प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विवेचक अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीआईजी ने साइबर अपराधों को नई चुनौती बताते हुए कहा कि जनता के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की अपेक्षा जताई। डीआईजी ने यह भी निर्देश दिया की स्थानीय खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पूर्व जानकारी मिल सके। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर उन्होंने शांति समिति की बैठकें समय से कराने, सभी समुदायों से संवाद बनाए रखने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनपद की कानून व्यवस्था और विभिन्न अभियानों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने सर्वोदय विद्यालय में पुलिस प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए की गई ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed