फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP police personnel

Maharajganj News: एसपी ने पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP police personnel
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार को परेड, एसओजी, मनोरंजन हाल, वामा सारथी, एमटी शाखा, मेस, निर्माणाधीन आवासीय भवन, बैटमिंटन हॉल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। आगे भी शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से परेड, व्यायाम करने के लिए निर्देश दिया। उसके बाद परेड पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के उपरांत एसओजी, मनोरंजन हाल, वामा सारथी, जिम्नेशियम हाल टाइप 2 टाइप 3 आवास व एमटी शाखा की साफ सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया। मेस निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, समुचित साफ सफाई रखने के लिए निर्देश दिया। जिले के सभी थानों पर भी प्रभारी निरीक्षकों द्वारा परेड कराई गई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सभी पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed