फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP is fighting BJP alone

भाजपा का अकेले मुकाबला कर रही सपा : टिबड़ेवाल

Sat, 17 Feb 2024 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
SP is fighting BJP alone
महराजगंज। शनिवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के जोनल सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों का सम्मेलन नगर के एक मैरिज हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। मुख्य अतिथि सुशील टिबड़ेवाल ने कहा कि भाजपा बहुत ही झूठी पार्टी है, इससे सावधान रहने की जरूरत है। सपा अकेले भाजपा का मुकाबला कर रही है। इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जिससे लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार को जिताया जा सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का नींव होता है। यदि समय रहते बूथों को मजबूत कर लिया जाए तो कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। आगामी लोकसभा का चुनाव होने वाला है। इसलिए सभी बूथ, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारी सुनिश्चित कर लें की उनके बूथ के जितने सदस्य हैं, वह सक्रिय है की नहीं। जो साथी निष्क्रिय हैं, उनको सक्रिय करें। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा की बूथ का कार्यकर्ता ही असली नेता होता है।
विज्ञापन

अमरेंद्र निषाद ने कहा कि भाजपा किसान नौजवान और अल्पसंख्यक विरोधी है। इस दौरान सरवन पटेल, मक्खू प्रसाद, शत्रुधन कन्नौजिया, दिलीप शुक्ला, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed