{"_id":"6791030186a0cd140d00d176","slug":"sp-got-strength-from-the-struggles-of-chhote-lohia-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141134-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छोटे लोहिया के संघर्षों से सपा को मिली ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छोटे लोहिया के संघर्षों से सपा को मिली ताकत
Wed, 22 Jan 2025 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को छोटे लोहिया के रूप में पहचान बनाने वाले जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अगुवाई में संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने आजीवन समाजवादी मूल्यों को लेकर संघर्ष किया और समाजवाद को स्थापित करने का कार्य भी बखूबी किया। लोकसभा व राज्यसभा सदस्य होने के बाद भी उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार पर कार्य किया। दबे कुचलो के लिए उन्होंने संघर्ष किया। डाॅ. लोहिया के करीबी के रूप में रहकर उन्होंने सपा को मजबूत किया और उनके बताए गए रास्ते पर पार्टी आज भी चल रही है।
लल्ला यादव, प्रणय गौतम, बाबर अहमद अब्बासी, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अमरजीत साहनी, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सतीश यादव ने भी संबोधित करते हुए छोटे लोहिया के जीवन से सीख लेते की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके पर विजय यादव, नौशाद आलम, समसूल हुदा, सुनील तिवारी, अमरनाथ यादव, संजय यादव, विनीत दुबे, ईश्वर यादव, जोखन यादव, फिरोज आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम को सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सपाइयों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के रक्षा मंत्री रहे धरतीपुत्र पर टिप्पणी के लिए राजू दास पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।