फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Son has gone to jail in Father s murder

जेल भेजा गया

Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Son has gone to jail in Father s murder
पिता की हत्या के आरोपित पुत्र को जेल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गनेशपुर में 21 अगस्त को कलयुगी बेटे ने संपत्ति बटवारे के विवाद में अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस वारदात में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के नाती की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।

सीओ सुनील दत्त दुबे के अनुसार फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी बहादुर (79) की 21 अगस्त को उनके बेटे देवानंद ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दिया था जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पोते भवनाथ ने थाने में तहरीर देकर चाचा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आरोपी देवानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, एसआई यशवंत किर्णेन्द्र चौधरी, विवेक कुमार, अजित चौधरी व लालजी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed