{"_id":"6599afa0a892f1221b097fde","slug":"somewhere-an-attempt-was-made-to-burn-the-wife-alive-for-dowry-somewhere-the-husband-beat-her-while-drunk-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13315-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कहीं दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, कहीं पति ने नशे में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कहीं दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, कहीं पति ने नशे में पीटा
Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
- अगल-अलग थानों में 17 आरोपियों पर केस दर्ज
महराजगंज। जिले में दहेज उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों चार ऐसी घटनाएं हुई हैं। जिसमें पुलिस ने 17 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पहली घटना में पत्नी को पेट्रोल से जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई तो दूसरी में पति ने भांग के नशे में पत्नी को जमकर पीटा। इसके अलावा अन्य घटनाओं में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई की है।
गोरखपुर जनपद के थाना कैंपियरगंज के फरदहनी निवासी ज्ञांती देवी वर्तमान में पति की प्रताड़ना के कारण मायके जंगल बड़हरा थाना पनियरा में रहती हैं। 8 जून 2017 को शिवभोले के साथ इनकी शादी हुई। विदा होकर ससुराल आईं तो पता चला कि पति शिवभोले शराब पीने का आदी है। उससे दो बेटियां हैं। ज्ञांती का आरोप है कि ससुराल में कम दहेज लाने का ताना रोज दिया जा रहा था। समय से खाना न देना, बीमार होने पर इलाज न कराना प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने कई बार समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भी 20 दिसंबर 2023 मारा-पीटा गया और पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया गया था।
किसी तरह से भागकर जान बचाया। उसके बाद भाई के साथ मायके चली आई और वही रह रही हूं। महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा ने बताया कि आरोपी पति शिवभोले, सास सरोज देवी, देवर शिवानन्द, ननद मनीषा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नशे की हालत में मारपीट करता था पति, केस
21 जून 2021 को चेहरी टोला पंचघराना थाना कोतवाली सदर की रहने वाली सरिता देवी की शादी अरुन के साथ हुई थी। सरिता का आरोप है कि विवाह के बाद पति अरुन, सास-ससुर और ननद और उसके परिवार के लोगों द्वारा कुछ दिनों तक अच्छा व्यवहार किया गया। पति अरुन भांग के नशे में बार-बार मारता पीटता था और दहेज की मांग करता था।
आरोप है कि जून 2023 को ससुराल वालों ने दहेज की मांग करके घर से निकाल दिया तो सरिता ने थाने में सुलह-समझौता कराकर दोबारा नवंबर 2023 में विदाई करा दिया गया, लेकिन पति व ससुरालवालों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। 26 दिसंबर 2023 को रात्रि में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वहां से मायके आकर माता-पिता व भाई से सारी आपबीती बताई। 30 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को शिकायत प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें 1 जनवरी को थाना बृजमनगंज में बातचीत के लिए बुलाया। उससे पहले ही ससुरालवालों ने जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया। जिसमें किसी तरह से भागकर जान बचाई। मामले में महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा ने अरून, कैलाश, धीरेंद्र, सास निवासी बैसार, ऋषिमुनी, किरन, कांति, वंदना निवासी बैसार थाना बृजमनगंज के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।
मारपीट कर घर से बाहर निकाला
महराजगंज।
उदितपुर टोला अलीनगर थाना फरेंदा की माया देवी ने बताया कि 2016 में धर्मेन्द्र निवासी बेलौहा टोला रिगौली थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर के साथ शादी हुई थी। ससुराल में दहेज के लिए 7 दिसंबर 2023 को मार-पीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोपी पति धमेंद्र निवासी बेलौहा टोला रिगौली के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि थानाध्यक्ष फरेंदा ने की।
कई बार जान से मारने की कोशिश, बड़ी बहन को भी पीटा
महराजगंज। खजुरिया थाना पनियरा की रेवता देवी की शादी किशुन के साथ लगभग 2 वर्ष पूर्व हुई थी। 2 माह बाद ही दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। कई बार जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन किसी तरह जान बचाई। बड़ी बहन को साथ लेकर ससुराल गई, लेकिन अभी दरवाजे के बाहर ही थे कि सभी लोग मारने-पिटने लगे। पनियरा थानाध्यक्ष ने बताया कि किशुन, रामप्रीत, गुलाबी, लक्ष्मीना, लक्ष्मन निवासी श्रीदास टोला नंबर दो गुलरिया, जिला महराजगंज के खिलाफ केस किया गया है।
दहेज उत्पीड़न के मामले सामने आने पर तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर संबंधित थानों की ओर से कार्रवाई की जाती है। पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है। परामर्श केंद्र में भी मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाते हैं।
- आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --