फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Some presidents reviewed

Maharajganj News: कुछ अध्यक्षों ने की समीक्षा तो कुछ ने जनता के बीच गुजारा समय

Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Some presidents reviewed
नगर पंचायत सोनौली में अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित हबीब खान अपने आवास पर समर्थकों का अभिवादन करते
दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में जीते प्रत्याशियों का हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने रविवार को पहले दिन अलग-अलग तरीकों से समय गुजारा। कुछ ने घर पर पार्टी समर्थकों व परिवार के साथ हार-जीत पर चर्चा की। कुछ ने जनता के बीच पहुंचकर समर्थन देने के प्रति आभार जताया। संवाद टीम ने निकायवार प्रत्याशियों के दिनचर्या को जाना तो यह स्थिति सामने आई।
...
पति व समर्थकों के साथ जीत पर चर्चा करतीं नजर आईं पुष्पलता
नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पलता मंगल इंदिरानगर वार्ड स्थित अपने आवास पर पति निर्मेष मंगल व पार्टी समर्थकों के साथ जीत पर चर्चा कर रही थीं। नगर के सभी 25 बूथों में से एक-एक बूथ पर मिले मतों की समीक्षा करते हुए बूथ के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया। आवास पर उनके साथ डॉ. अली हुसैन, वशिष्ट मणि, ब्रह्मानंद यादव, राममिलन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
समर्थकों व कार्यकर्ताओं से उमेश ने की चर्चा
नगर पंचायत पनियरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जीत पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने बताया कि नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं को प्रत्येक वार्ड में लागू कराने पर जोर होगा। इस दौरान भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां, दीपक जायसवाल, मथुरा जायसवाल, ओमप्रकाश मद्धेशिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद धारिया, मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह व मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
पूजा करने के बाद वार्ड का भ्रमण कर शिवनाथ ने लिया आशीर्वाद
नगर पंचायत निचलौल के नवनिर्वाचित शिवनाथ मद्धेशिया ने रविवार को घोड़हवा वार्ड स्थित विष्णु मंदिर में पूजा की। उसके बाद घोड़हवा और बरगदवा वार्ड में भ्रमण कर लोगों का अभिवादन कर आशीर्वाद लिया। लोगों ने उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जिस उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। बिना किसी भेदभाव के संपूर्ण नगर के विकास पर जोर दिया जाएगा। उनके साथ पत्नी राधिका मौजूद रहीं। घर पर भी लोगों का आना-जाना लगा रहा।
..
संतोष ने विकास कार्यों को पूरा कराने का किया वादा
घुघली नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार ने जनता से मिलकर विकास कार्यों को पूरा कराने का वादा किया। सुबह से ही उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुटनी लगी थी। सुबह आठ बजे नाश्ता करने के बाद वह वार्डों में गए तथा जनता को विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद के साथ आपने बदलाव किया है, वे उस पर खरा उतरने में कोई-कोर कसर नहीं रखेंगे। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों से वादा किया कि पेंशन, शुद्ध पेयजल व सड़कों की दशा को सुधारने पर विशेष ध्यान देंगे तथा उनके निर्णय को सही साबित करेंगे।
...
सुबह नगर व दोपहर में घर पर लोगों से चर्चा करते मिले हबीब
नगर पंचायत सोनौली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद हबीब खान को सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। महज 24 मत से जीतने वाले हबीब सुबह चार बजे उठे तथा नमाज पढ़ने के बाद वे लोगों से मिलने नगर में चले गए। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वापस लौट कर उन्होंने स्नान व नाश्ता किया। इसके बाद घर पर समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। उन्होंने बूथवार मिले मत पर उनसे चर्चा की। सहयोग के लिए पप्पू खान, प्रेम जायसवाल, पप्पू लाला, शकील , महन्थ चौधरी, संजय आदि के प्रति आभार भी जताया।
...
कार्यालय पर चुनावी चर्चा में जुटे रहे बृजेश मणि त्रिपाठी
नगर पालिका नौतनवां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी चर्चा की। विजय उपाध्याय, गोपाल सोनकर, मनीष शुक्ला, अवधेश मणि त्रिपाठी, अनिल दूबे, अनिल पटवा व प्रहलाद प्रसाद के साथ उन्होंने बूथवार मिले मतों के विवरण को जाना। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताते हुए जीत के लिए सभी को बराबर का हिस्सेदार बताया। कहा कि जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ पालिका की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने में पीछे नहीं हटूंगा।
...
परिवार संग जीत की खुशी मनाते दिखे राकेश
नगर पंचायत बृजमनगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश जयसवाल अपने घर पर बड़े भाई विनोद जयसवाल, पत्नी ज्योति जयसवाल, भाभी नीलकमल, भतीजे विशाल, बेटा यश जयसवाल, बेटी तान्या के साथ जीत की खुशी मनाते देखे गए। उन्होंने कहा कि चुनाव की वजह से लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने का कार्य हो पा रहा था। अब परिणाम पक्ष में आया है तो पूरा परिवार खुश है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व पार्टी के नेताओं से बातकर नगर को मॉडल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
...
संगीता के घर पर भी बधाई देने वालों का लगा तांता
नगर पंचायत चौक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता देवी के लोहिया नगर वार्ड स्थित घर पर सुबह से ही बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा। उन्होंने भी बधाई देने वालों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता पर वह खुश नजर आ रही थीं। उनके घर पर घुघली की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला देवी, सभासद अजय मद्धेशिया, तापेश्वरी, फूलमती, किशोरी, अन्नू, सुषमा सदन पांडेय आदि चुनाव में मिले अपार जन समर्थन पर बात कर रहे थे। संगीता देवी ने बताया कि नगर को आदर्श बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
----------------------------------------

प्रियंका ने पति के साथ वार्डों में पहुंचकर लोगों का जताया आभार
नगर पंचायत परतावल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका के घर सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह नौ बजे तक उन्होंने पति सतीश मद्धेशिया के साथ लोगों का सहयोग देने पर आभार जताया। इसके बाद वह पति के साथ महंत अवैद्यनाथ नगर वार्ड में पहुुंची व घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर समर्थन के लिए आभार जताया। वार्ड में भ्रमण के उपरांत वह आंबेडकर नगर वार्ड मेंगईं एवं वहां पर भी लोगों के प्रति आभार जताया। उनके साथ उमाकांत राय, रोशन, विनय, नागेश, कन्हैया, राजकुमार समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।
...
घर पहुंचे लोगों के प्रति विजयलक्ष्मी ने जताया आभार
नगर पंचायत फरेंदा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल के घर सुबह से ही लोगों का हुजूम बधाई देने उमड़ पड़ा। उन्होंने पति राजेश जायसवाल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ जहां बूथवार मिले मतों पर चर्चा करते हुए लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद मोहल्ले की सत्यभामा जायसवाल, सरिता जायसवाल, संगीता, मीना , प्रतिभा देवी आदि महिलाओं ने भी जीत की उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed