{"_id":"66537cb3fe3417a6fa0a15c0","slug":"sokha-was-threatened-to-stay-away-from-his-girlfriend-if-he-did-not-agree-then-he-was-murdered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123348-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका से दूर रहने के लिए सोखा को था धमकाया, न माना तो कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका से दूर रहने के लिए सोखा को था धमकाया, न माना तो कर दी थी हत्या
Sun, 26 May 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ताल्ही गांव में युवक (सोखा) को प्रेमी और प्रेमिका ने सागौन के डंडे से पीटकर हत्या की थी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बाग स्थित कुएं में फेंक दिया था। रविवार को आरोपी ताल्ही गांव निवासी प्रेमी गुलाम नवी और प्रेमिका पूनम को समधिरा मोड़ के पास स्थित एक मकान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम राव ने बताया कि थाना क्षेत्र के ताल्ही निवासी मृतक सुट्टूर उर्फ सोखा (45) झाड़ फूंक का काम करता था। जबकि गांव के दूसरे टोले की रहने वाली एक महिला के ऊपर भूत प्रेत का साया था। महिला झाड़ फूंक कराने के लिए युवक के पास अक्सर आती रहती थी। इतना ही नहीं महिला के बुलाने पर युवक सुट्टर झाड़ फूंक करने के लिए उसके घर भी जाता रहता था।
इस दौरान सुट्टर और महिला के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे के करीब भी आ गए। भनक महिला के पूर्व प्रेमी को लग गई। लगभग 10 वर्षो से महिला के साथ उसका संबंध था। प्रेमिका को खोने की डर से प्रेमी ने सुट्टूर को कई बार प्रेमिका से दूरी बनाने की हिदायत दी। वह पूर्व प्रेमी के विरोध के बाद भी महिला से मिलता जुलता रहता था। महिला ने भी प्रेमी से कहा था कि सुट्टर नहीं मान रहा है। फिर दोनों ने सुट्टर को जान से मारने की साजिश रची।
विज्ञापन
इसी बीच 20 मई को सुट्टर एक पगडंडी के रास्ते घर की ओर लौट रहा था। अभी वह एक बाग के पास पहुंचा था। इसी बीच पहले से घात लगाकर छिपे पूर्व प्रेमी और प्रेमिका ने सागौन के डंडे से सुट्टर के सिर पर ताबड़तोड़ हमला बोल हत्या कर दिया। इसके बाद दोनों साक्ष्य को छुपाने के लिए सुट्टर को बाग स्थित कुएं में फेंक दिए। वहीं सुट्टर जब कई दिनों तक घर नहीं लौटा तो तलाश उसकर बेटा करने लगा। इसी बीच बाग स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर शव बरामद हुआ। सुट्टर के बेटे अजय कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के बाद समरधीरा मोड़ स्थित सैयद के घर के पास से आरोपी प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घटना के बाद से ही केस दर्ज कर पुलिस टीम तलाश में जुटी थी। दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक