{"_id":"5f4fe4e48ebc3e5471344c9c","slug":"social-audit-team-training-tomorrow-maharajganj-news-gkp36405150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल ऑडिट टीम का प्रशिक्षण कल से, जिम्मेदारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल ऑडिट टीम का प्रशिक्षण कल से, जिम्मेदारी तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल ऑडिट टीम का प्रशिक्षण कल से, जिम्मेदारी तय
महराजगंज। विकास विभाग ने ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए जिले भर में ऑडिट की तैयारी की है। इसके लिए चार-चार ब्लॉकों के सोशल आडिट टीम के सदस्यों को चार से आठ सितंबर तक प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है।
विभाग की ओर से निर्धारित व्यवस्था के मुताबिक चार सितंबर को सदर, पनियरा, फरेंदा व धानी ब्लॉक में कुल 132 टीम, सात को बृजमनगंज, लक्ष्मीपुंर, नौतनवा व निचलौल ब्लॉक में 184 टीम तथा आठ सितंबर को सिसवा, मिठौरा, घुघली व परतावल ब्लॉक में 168 टीम से जुड़े सदस्यों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण संबंधित ब्लॉक कार्यालय पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। ब्लॉक स्तर के प्रशिक्षकों की तरफ से टीम के सदस्यों को सोशल ऑडिट के दौरान ध्यान रखे जाने वाली बातों को बताया जाएगा, साथ ही मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के बाद सदस्यों को सोशल ऑडिट करने में सहूलियत होगी। जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इससे टीमों के सदस्यों को लाभ मिलेगा।