फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggling: Six sacks of urea, five sacks of onion recovered

तस्करी : छह बोरी यूरिया, पांच बोरी प्याज बरामद

Sun, 07 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Smuggling: Six sacks of urea, five sacks of onion recovered
त्रिलोकपुर घाट के पास से बरामद सामान के साथ एसएसबी के जवान। संवाद
साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने त्रिलोकपुर घाट के पास से की बरामदगी
गुटका, टूथपेस्ट व पाउडर भी बरामद, तस्कर फरार

महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के त्रिलोकपुर घाट के पास से यूरिया, प्याज व साइकिल बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है। वहीं अन्य स्थानों पर गुटका, पाउडर व टूथपेस्ट बरामद किया गया है।

असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने बताया कि एसएसबी के जवान गश्त पर निकले थे, अभी भारत-नेपाल सीमा के त्रिलोकपुर घाट के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से कुछ लोग साइकिल पर बोरा लेकर नेपाल जाने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की सीमा में घुस गए। इसके पास से छह बोरी यूरिया, पांच बोरी प्याज और छह साइकिल बरामद कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सोनपिपरी खुर्द गांव के बड़ी मस्जिद के पीछे वाली गली से नेवाल निर्मित 25 गत्ता पाउडर व 25 गत्ता टूथपेस्ट बरामद किया गया। जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 7,50,000 रुपया है। वहीं रूदलापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान टेंपो में 10 गत्ते में 1000 पैकेट गुटका, दो बोरी जर्दा बिना वैध कागजात के बरामद किया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया है। चालक मेराज निवासी कोल्हुई गाड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed