{"_id":"65b6c7a3460593a1910c3104","slug":"smuggling-of-toothpaste-shampoo-and-cream-increased-on-india-nepal-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114648-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर टूथपेस्ट, शैंम्पू और क्रीम की बढ़ी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर टूथपेस्ट, शैंम्पू और क्रीम की बढ़ी तस्करी
Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहा तस्करी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से तस्करी का तरीका समय-समय पर बदलता रहता है। गुजरे वक्त में टमाटर के लिए सुर्खियों में रहा बॉर्डर अब टूथपेस्ट, शैम्पू, क्रीम की तस्करी के लिए चर्चित हो गया है। बीते सप्ताह की बरामदगी बयां कर रही है कि तस्करों ने सामान की मांग के अनुसार बदलाव कर लिया है। नेपाल से टूथपेस्ट, शैंम्पू, क्रीम की तस्करी का नेटवर्क सीमापार भारत के महानगरों तक फैल चुका है।
जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध विदेशी कंपनियों ने नेपाल में भी फैक्ट्री लगाया है। नेपाल में सामान नेपाली मुद्रा में मिलते हैं। ठीक वही समान भारत में भारतीय मुद्रा में बिकते हैं। इसके बीच के अंतर को तस्करों द्वारा बड़े ही आसानी से भुनाया जा रहा है। नेपाली करेंसी में सामान खरीदकर भारत में भारतीय मुद्रा में बेचते हैं। नेपाल का 100 मुद्रा भारत का 62 रुपये होता है। इसमें आसानी से एक पीस पर 30 से 40 रुपये का मुनाफा मिल जाता है। फुटकर बाजारों में नेपाल से तस्करी कर लाया गया सामान आसानी से खप जाता है। इसकी पहचान आसान नहीं होती है। एक ही कंपनी भारत व नेपाल दोनों जगहों के लिए सामान तैयार करती है। नेपाल में उनके उत्पाद का रेट नेपाली मुद्रा में होता है, लेकिन यह सामान जब भारत में बिकता है तो उस पर नेपाली रेट लिखा होता है। बहुत ही ज्यादा ध्यान देने पर ही वह पकड़ में आता है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की जाती है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।