फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers taking orders for clothes on WhatsApp

Maharajganj News: व्हाट्सएप पर कपड़े का ऑर्डर ले रहे तस्कर

Thu, 17 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Smugglers taking orders for clothes on WhatsApp
महराजगंज। सीमा पर सुरक्षा जवानों ने सख्ती बढ़ाई तो तस्कर हाईटेक हो गए। वह मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर नेपाल से कपड़े का आर्डर ले रहे हैं। सूरत, कानपुर, दिल्ली से कपड़ों की खेप मंगाकर पगडंडियों के रास्ते आसानी से नेपाल पहुंचा दे रहे हैं। इससे राजस्व की हानि हो रही है। दीपावली तक यह धंधा 10 करोड़ से ऊपर होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने ताे धंधेबाजों ने नेपाल से सीमावर्ती कस्बों तक ग्रुप बनाया है। उसमें कपड़ों की अलग-अलग वैरायटी भेजकर पसंद करने के बाद आर्डर लिया जाता है। सब कुछ पुख्ता होने के बाद नेपाल में ही खोले गए खाते में रकम जमा कर लेते हैं, इसके बाद कैरियर के जरिए कपड़े को नेपाल पहुंचा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तस्कर सुरक्षित और सुविधाजनक रास्तों से कपड़े पहुंचा रहे हैं। तस्कर मोबाइल ग्रुप पर कोड के जरिये संपर्क बनाए रखते हैं। यही कारण है कि सरहद से आसानी से पार्सल में कपड़े भारी मात्रा में नेपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद पर तैनात जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगती है। ऑनलाइन पार्सल की तरह नकल करते हुए कस्बे के कुछ व्यापारी ऑनलाइन पैकिंग कर कपड़े को बाइक सवार युवकों को देते हैं। युवक एक से दो पैकेट को बड़े ही आसानी से नेपाल भैरहवा और बुटवल तक डिलेवरी कर देते हैं। इसके बदले प्रति पैकेट 500 रुपये कैरियर को शुल्क मिलता है।
एक कैरियर ने बताया कि मोबाइल पर कोड के जरिये दोनों देशों के तस्कर संपर्क में रहते हैं और सरहद पर उन जगहों पर पैकेट मंगवा लेते हैं जहां पर पुलिस की नजर नहीं रहती है।

नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहां, छपवा, सुंडी, खनुवा, हरदीडाली, कैथवलिया, भगवानपुर और सोनौली का दो नंबर गली बरगदवा बाजार, परसामलिक, ठूठीबारी, झूलनीपुर है, जिसके रास्ते तस्कर धंधा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed