फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smartphone only Show peice

शोपीस बना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन

Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Smartphone only Show peice
शो-पीस बना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुफ्त में बांटा गया स्मार्टफोन शो-पीस बन कर रह गया है। इस मोबाइल में कोई एप न चलने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। क्योंकि इसमें व्हाट्सएप, यूट्यूब, गूगल, जी-मेल नहीं चल रहा है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय कार्य करने में दिक्कतें हो रही हैं।
लक्ष्मीपुर में एक माह पहले शासन द्वारा विभाग की सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुफ्त में मोबाइल फोन का वितरण किया गया था। स्मार्टफोन पाकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज जायसवाल, सुगंधा, अख्तर जहां, पूनम, प्रियंका, मीना, रेखा पांडेय, शीला, रीता, सरिता, दुर्गावती, अनिता गुंजा आदि ने बताया कि जब उस मोबाइल को लेकर घर आए, उसे चालू करने के लिए उसमें सिम डाला तो कोई भी एप चालू नहीं हो रहा है। उक्त मोबाइल फोन में प्ले स्टोर लोड नहीं हो पा रहा है जिससे कोई भी ऐप लोड नहीं हो पा रहा है। व्हाट्सएप, यूट्यूब, गूगल, जीमेल सहित मोबाइल में कांटेक्ट नंबर भी सेव नहीं हो पा रहा है। जिससे इस मोबाइल का उपयोग नहीं हो पा रहा है। महज शासन द्वारा जारी पोषण ट्रैक का ऐप ही काम कर रहा है। दूसरा कोई भी ऐप कार्य नहीं कर रहा है। अन्य किसी ऐप के न चलने से कार्यकर्ताओं को उपयोग के लिए दो मोबाइल रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ ब्लॉक इकाई लक्ष्मीपुर अध्यक्ष सरोज जायसवाल, संरक्षक भानु शुक्ल ने आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि कार्यकर्ताओं को दिए गए स्मार्टफोन में नियमानुसार सभी फंक्शन को चालू कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है’
सीडीपीओ लक्ष्मीपुर अनुराग कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की समस्या से वह अवगत हैं। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। जल्द ही मोबाइल का साफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed