{"_id":"62829584fc30c6550f03d7a3","slug":"smart-phone-maharajganj-news-gkp437092828","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत
स्वर्ण प्रभा पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन का वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। तकनीकी शिक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में योगदान दे रहे हैं।
ये बातें सोमवार को स्वर्ण प्रभा पीजी कॉलेज में छात्रों में स्मार्टफोन के वितरण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट काफी मददगार साबित होंगे। तकनीकी सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से टेबलेट व स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। प्रबंधक रजतलता मिश्रा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को कुशल और स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है। प्राचार्य अशोक मिश्रा ने कहा कि छात्र तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाते हुए तरक्की का नया आयाम स्थापित करेंगे। इस दौरान मुरलीधर जायसवाल, कमलेश यादव, नंदू पासवान, महेश लोहिया आदि मौजूद रहे।