{"_id":"677051bca729296dd30ccf57","slug":"smart-classes-will-run-in-830-council-schools-report-sought-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139257-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 830 परिषदीय स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास, मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 830 परिषदीय स्कूलों में चलेगी स्मार्ट क्लास, मांगी गई रिपोर्ट
Sun, 29 Dec 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में नये शैक्षिक सत्र 2025-26 से स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। विभाग से जानकारी मांगी है कि जनपद के कितने स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा नहीं है। विभाग जानकारी लेते हुए रिपोर्ट भेजने की तैयारी में जुटा है।
जनपद के 1705 स्कूलों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है। इसमें 2.48 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। सरकार का प्रयास है कि इन स्कूलों में ऐसी शिक्षण व्यवस्था और संसाधन उपलब्ध मिले, जिससे परिषदीय के बच्चे अपने को कान्वेंट स्कूलों से पीछे न समझें। स्मार्ट क्लास की सुविधा 875 स्कूलों में दो चरणों में उपलब्ध कराई गई।
इस प्रयास से लगभग सभी पूमावि में स्मार्ट क्लास की सुविधा हो गई है, जिसके सहारे विद्यार्थी न सिर्फ बेहतर तरीके से पढ़ाई कर रहे हैं, बल्कि शिक्षक भी काफी रुचिकर तरीके से पढ़ा रहे हैं। विभाग भी मान रहा कि इससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार दिख रहा। इसी क्रम में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने जानकारी मांगी है कि कितने स्कूलों में यह व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विभाग को 830 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा न होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर रिपोर्ट भेजने की तैयारी में विभाग जुटा है।